न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ रहा ओमिक्रोन वैरिएंट, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, चंडीगढ़ और कर्नाटक में मिले नए मरीज; कुल संख्या हुई 38

कोरोना का नया ओमिक्रोन वैरिएंट केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और 7 अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में इस नए वैरिएंट के पहले मामले सामने आए, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी 1-1 और केस पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 9:40:28

देश में बढ़ रहा ओमिक्रोन वैरिएंट, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, चंडीगढ़ और कर्नाटक में मिले नए मरीज; कुल संख्या हुई 38

कोरोना का नया ओमिक्रोन वैरिएंट केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और 7 अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में इस नए वैरिएंट के पहले मामले सामने आए, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी 1-1 और केस पाए गए। ये सभी 5 मरीज हाल ही में विदेश से लौटे थे। इनको मिलाकर देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि कोच्चि में ओमिक्रान का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति 6 ​​दिसंबर को यूके से कोच्चि लौटा था। 8 दिसंबर को उसकी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उनके बगल में बैठे हाई रिस्क वाले यात्रियों को सूचित कर दिया गया है। उनकी पत्नी और मां की भी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में मिला पहला मरीज

आंध्र प्रदेश में आयरलैंड से पहुंचे एक विदेशी यात्री ओमि‍क्रोन से संक्रमित पाया गया है। राज्य में ओमिक्रोन का यह पहला मामला है। 34 वर्षीय शख्‍य पहले मुंबई पहुंचा था जिसकी कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। बाद में 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मिल गई। विजयनगरम में दूसरी बार RT-PCR जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जीनोम जांच के लिए उसके नमूने को हैदराबाद भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट में ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस शख्‍स में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में आए और संक्रमित पाए गए 15 विदेशी यात्रियों के नमूने जीनोम सिक्‍वेंसिंग के लिए हैदराबाद भेजे गए हैं। इसमें से 10 की रिपोर्ट मिल चुकी है जिनमें से एक में ओमिक्रोन वायरस पाया गया है।

कर्नाटक में मिला तीसरा मरीज

वहीं कर्नाटक में रविवार को ओमिक्रोन का तीसरा मरीज मिला। 34 वर्षीय शख्‍स दक्षिण अफ्रीका से आया था और कोरोना से संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्‍यक्ति का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके प्राथमिक संपर्क में 5 लोग जबकि द्वितीयक संपर्क में 15 लोगों के आने की सूचना है। इन सभी के नमूने जीनोम जांच के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं को भेजे गए हैं।

चंडीगढ़ में मिला पहला मरीज

इस बीच विदेश से अपने रिश्तेदारों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचा एक 20 वर्षीय युवक ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। चंड़ीगढ़ में ओमिक्रोन से किसी के संक्रमित होने का यह पहला केस है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब इसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वह इटली में रह रहा था और हाल ही में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। युवक में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। उसके परिवार के 7 सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। युवक 22 नवंबर को भारत आया था।

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को कोरोना के उच्‍च संक्रामक नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया। समाचार एजेंसी PTI ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश से लौटा 40 वर्षीय शख्‍स ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इस शख्‍स के संपर्क में आए लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं। मरीज की हालत स्थिर है और डाक्‍टर उस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

देश में ओमिक्रोन के मामले

महाराष्ट्र 18

राजस्थान 9

कर्नाटक 3

गुजरात 3

दिल्ली 2

आंध्र प्रदेश 1

केरल 1

चंडीगढ़ 1

कोच्चि 1

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर