न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Parliament Security Breach: दलित अधिकारों से लेकर पहलवानों के समर्थन में शामिल रही है नीलम, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

नीलम मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। वह हिसार में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:41:58

Parliament Security Breach: दलित अधिकारों से लेकर पहलवानों के समर्थन में शामिल रही है नीलम, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन के मामले में नीलम वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। नीलम मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। वह हिसार में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल रही है। जानकारी के मुताबिक मनरेगा योजना के तहत दलित अधिकारों को लेकर जारी लड़ाई में भी इसने भाग लिया था। उस दौरान नीलम की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी लेकिन इससे बावजूद वह आंदोलन में शामिल रही।

कौन है नीलम वर्मा?

नीलम वर्मा (37) हरियाणा के जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है। पूरे इलाके में इसकी पहचान एक क्रांतिकारी के रूप में बनी हुई है। नीलम अपने परिवार में सबसे बड़ी है। इसके दो भाई दूध बेचने का काम करते हैं। जबकि इसके पिता कोहर सिंह उचां कला में ही हलवाई हैं। नीलम, अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान हैं। 2020 में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसानों के आंदोलन में वह काफी सक्रिय थीं। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों का नीलम ने 26 नवंबर, 2020 और उसके बाद हरियाणा में प्रवेश करने पर उचाना कलां शहर में स्वागत किया था। नीलम के पिता हलवाई का काम करते हैं। नीलम ने स्नातक, मास्टर ऑफ आर्ट (एमए), एम.फिल और बीएड किया था और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) पास की थी।

चोट के वाबजूद प्रदर्शन में रही शामिल

नीलम की मां सरस्वती देवी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी 2015 में कमरे की सीढ़ियों के गिर गई थी। तब उसकी रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई थी। वह तीन साल तक बिस्तर पर पड़ी रही। चोट के कारण ही उसने शादी करने से भी इनकार कर दिया था। बाद में वह मनरेगा योजना में काम करने वाले दलित लोगों के अधिकारियों की लड़ाई में शामिल हो गई। सरस्वती देवी के मुताबिक उसने कई आंदोलन में भाग लिया। बाद में कुछ लोगों की जब नीलम से दुश्मनी बढ़ गई तो हमने उसे पांच महीने पहले आगे की पढ़ाई के लिए हिसार जिले में भेज दिया। हिसार में वह पीजी में रहने लगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कैसा कदम उठाने जा रही है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

वोट मांगने का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर नीलम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में नीलम कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद भाजपा के कई समर्थक पूरे मामले को कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। नीलम को गिरफ्तार करने के बाद कई किसान नेता उसके घर भी पहुंचे और इस मामले में बड़े आंदोलन की बात की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स