न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 महीने में गिर जाएगी एकनाथ शिंदे सरकार, होंगे मध्यावधि चुनाव: शरद पवार

महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे पर शरद पवार ने रविवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि शिंदे को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 July 2022 08:59:02

6 महीने में गिर जाएगी एकनाथ शिंदे सरकार, होंगे मध्यावधि चुनाव: शरद पवार

महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे पर शरद पवार ने रविवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि शिंदे को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

शरद पवार के हवाले से कहा, 'महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है, इसलिए सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।' पवार ने यह भी कहा कि इस प्रयोग (शिंदे गुट-भाजपा सरकार) की विफलता के कारण कई बागी विधायक अपनी मूल पार्टी (उद्धव ठाकरे की शिवसेना) में लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारे हाथ में केवल 6 महीने हैं, तो राकांपा विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक समय बिताना चाहिए।

पवार ने यह बात कही इसका दावा उन्हीं की पार्टी के एक विधायक ने बताया है। वह बोले कि पवार ने कहा कि शिंदे के साथ जो बागी विधायक हैं उनसे में बहुत से मौजूदा व्यव्स्था से खुश नहीं हैं। जैसे ही मंत्रालय बांटे जाएंगे तो सब बाहर आ जाएगा। इसका नतीजा यही होगा कि सरकार गिर जाएगी।

विधायक ने बताया कि शरद पवार ने मीटिंग में उम्मीद जताई कि बागी विधायक वापस पार्टी में लौटकर आएंगे। विधायक के मुताबिक, पवार ने कहा कि हमारे पास ज्यादा से ज्यादा छह महीने हैं, ऐसे में NCP विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना दो धड़ों में बंट गई है। इसकी वजह से महाविकास अघाड़ी सरकार कमजोर होकर गिर गई और सीएम उद्धव को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद बीजेपी ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली। इसमें एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया है, वहीं देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। आज सोमवार को इस सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, इससे पहले रविवार को हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भी उद्धव ठाकरे गुट को झटका लगा। बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर नए स्पीकर चुने गए। उन्होंने शिंदे गुट और बीजेपी विधायकों को मिलाकर कुल 164 वोट मिले। जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उम्मीदवार राजन साल्वी को कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन के बावजूद सिर्फ 107 वोट मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज