न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान: 7 फरवरी को पूरे कर रहा है 50 वर्ष, होगा दो दिवसीय आयोजन, भाग लेंगे 600 एलुमनाई

इस विशेष अवसर पर संस्थान की एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा 24 और 25 जनवरी को भव्य एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1970 से 2021 तक के पूर्व विद्यार्थियों के लिए होगा, जिसमें करीब 600 एलुमनाई भाग लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 4:15:48

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान: 7 फरवरी को पूरे कर रहा है 50 वर्ष, होगा दो दिवसीय आयोजन, भाग लेंगे 600 एलुमनाई

जयपुर। शहरके जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 7 फरवरी को अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर संस्थान की एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा 24 और 25 जनवरी को भव्य एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1970 से 2021 तक के पूर्व विद्यार्थियों के लिए होगा, जिसमें करीब 600 एलुमनाई भाग लेंगे। कार्यक्रम में नेपाल और श्रीलंका समेत देश के विभिन्न राज्यों से भी एलुमनाई शामिल होंगे।

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया कि इस एलुमनाई मीट का आयोजन संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा को मनाने और आयुर्वेद के क्षेत्र में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कल्चर नाइट, अवार्ड सेरेमनी, और एक कार्यशाला शामिल है, जो अग्निकर्म विषय पर आधारित होगी।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव और कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी के चुनाव भी होंगे। साथ ही संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा पर एक फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के पूर्व निदेशक और एल्युमनाई की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा और जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति करेंगे।

17 देश के स्टूडेंट्स कर रहे पढ़ाई

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में वर्तमान में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद चिकित्सा में शिक्षा और शोध कर रहे हैं। प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया कि विदेशों में आयुर्वेद अब एक अलग पहचान बना रहा है, जिसके चलते कई देशों से विद्यार्थी संस्थान में अध्ययन के लिए आ रहे हैं।

हाल ही में अमेरिका के सेंट कैथरीन यूनिवर्सिटी से 14 विद्यार्थियों ने संस्थान का दौरा किया और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने करियर के अवसरों के बारे में जानकारी ली। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल संस्थान की उपलब्धियों का जश्न मनाना है, बल्कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने करियर को बढ़ावा देने के लिए छात्रों और एलुमनाई को एक मंच पर लाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट