न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैदा होते ही कमाने लगा ये बच्चा! 17 महीने की उम्र में 214 करोड़ का मालिक, इस साल कमाई 11 करोड़ तक पहुंची

क्या एक बच्चा पैदा होते ही कमाई कर सकता है? 17 महीने के एकाग्र ने इस साल 3.3 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो उसे इंफोसिस के डिविडेंड से मिले हैं। जानें कैसे!

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 3:02:29

पैदा होते ही कमाने लगा ये बच्चा! 17 महीने की उम्र में 214 करोड़ का मालिक, इस साल कमाई 11 करोड़ तक पहुंची

क्या यह संभव है कि कोई बच्चा पैदा होते ही कमाई करने लगे? वो भी ऐसी कमाई कि लोग सुनकर हैरान हो जाएं। देश में 17 महीने के एक बच्चे ने इस साल 3.3 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दरअसल, यह रकम उसे डिविडेंड के रूप में मिलने वाली है। 17 महीने का बच्चा एकाग्र, इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का पोता है। 17 अप्रैल को इंफोसिस ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए और कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान भी किया। इस डिविडेंड के जरिए नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 3.3 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

क्यों मिला ये डिविडेंड?

दरअसल, एकाग्र के पास वर्तमान में इंफोसिस के 15 लाख शेयर हैं, जो कंपनी में 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। यह खास बात है कि ये शेयर नारायण मूर्ति ने तब उपहार में दिए थे जब एकाग्र सिर्फ़ चार महीने का था। मार्च 2024 में इन शेयरों की वैल्यू 240 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, लेकिन अब इंफोसिस के मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से इनकी वैल्यू 214 करोड़ रुपये है।

डिविडेंड से मिली राशि


इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजों में 22 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस हिसाब से एकाग्र के पास 15 लाख शेयर होने के कारण उसके डिविडेंड की राशि 3.3 करोड़ रुपये होगी। इस भुगतान के साथ, चालू वित्त वर्ष के लिए उसकी कुल लाभांश आय बढ़कर 10.65 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष की शुरुआत में उसे कंपनी द्वारा घोषित अंतरिम लाभांश के रूप में 7.35 करोड़ रुपये मिले थे।

मूर्ति परिवार को मिले डिविडेंड से लाभ

मूर्ति परिवार के कई अन्य सदस्य जो इंफोसिस प्रमोटर समूह से हैं, उन्हें भी डिविडेंड से अच्छी खासी रकम मिलने की उम्मीद है। इनमें नारायण मूर्ति को 33.3 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है, जबकि उनकी पत्नी सुधा मूर्ति को 76 करोड़ और उनकी बेटी अक्षता मूर्ति को 85.71 करोड़ रुपये मिलेंगे।

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

इंफोसिस ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई निर्धारित की गई है, और डिविडेंड का पेमेंट 30 जून को किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल