न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर: 4 घंटे के अंदर दो बड़े सड़क हादसे, लॉ स्टूडेंट्स की बस पलटी, तेज रफ्तार कार पलटी, 7 मरे

नागौर जिले में चार घंटे के भीतर हुए दो बड़े सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन कॉलेज स्टूडेंट थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 1:30:03

नागौर: 4 घंटे के अंदर दो बड़े सड़क हादसे, लॉ स्टूडेंट्स की बस पलटी, तेज रफ्तार कार पलटी, 7 मरे

नागौर। नागौर जिले में चार घंटे के भीतर हुए दो बड़े सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन कॉलेज स्टूडेंट थे।

नागौर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के स्टूडेंट्स से भरी वॉल्वो बस पलट गई। एक्सीडेंट में 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स हादसे में घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

हादसा मंगलवार सुबह 5.30 बजे लालदास जी महाराज धाम के पास हुआ है। जिले में दूसरा एक्सीडेंट सोमवार देर रात करीब 1.30 हुआ। बीकानेर रोड पर बाराणी के पास हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें 4 युवकों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ से लौट रहे थे स्टूडेंट्स

सुरपालिया थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि 11 मार्च की सुबह बुरड़ी फांटे के पास एक वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद बस पलट गई। बस चंडीगढ़ से जोधपुर की तरफ जा रही थी।

मृतकों की पहचान जोधपुर निवासी हर्षित, आरुषि व आरव के रूप में हुई है। ये सभी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। एक्सीडेंट में घायल 24 से अधिक स्टूडेंट्स एडमिट हैं। एक घायल छात्र ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सभी स्टूडेंट्स सो रहे थे।

कार पलटने से 4 मरे

दूसरा हादसा बीकानेर रोड पर बाराणी गांव के पास हुआ, जहां कार पलटने से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। मरने वाले चारों युवक बाराणी गांव के ही निवासी हैं। घायलों का इलाज बीकानेर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ है।

जेएलएन अस्पताल चौकी इंचार्ज जगदीश बिश्नोई ने बताया कि हादसे में कार कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बाराणी गांव के पास हुए हादसे में कार सवार बाराणी निवासी सुशील जाट, मेहराम जाट, 32 वर्षीय महेन्द्र और रेवंतराम की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में बाराणी के ही 25 वर्षीय महेन्द्र पुत्र नेनाराम और 25 वर्षीय दिनेश पुत्र मांगीलाल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी