न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नड्‌डा की दो बड़ी राजनीतिक बैठकें आज, एक चुनावी राज्यों के प्रभारियों के साथ दूसरी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार और गुरुवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के चुनिंदा नेताओं से मुलाक़ात कर मैराथन बैठकें की थीं और उम्मीदवार चयन से लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 5:03:53

नड्‌डा की दो बड़ी राजनीतिक बैठकें आज, एक चुनावी राज्यों के प्रभारियों के साथ दूसरी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ

नई दिल्ली। राजधानी जयपुर में दो दिन तक चले चुनावी मंथन के बाद अब राजस्थान भाजपा की नज़रें दिल्ली पर टिक गई हैं। दरअसल, टिकट वितरण से लेकर उम्मीदवारों के फाइनल हुए नामों की सूचियां जारी करने तक का काम केंद्रीय संगठन को ही करना है। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों में चुनावी हलचलें जयपुर से ज़्यादा दिल्ली में होने वाली हैं।

फाइनल से पहले सेमी-फाइनल पर फोकस

भाजपा का फोकस फिलहाल 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से ज़्यादा इसी वर्ष 2023 के आखिर में प्रस्तावित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर दिख रहा है। नड्डा समेत केंद्रीय संगठन से जुड़े तमाम नेताओं को इन चुनावी राज्यों में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां भी दी जा रही हैं।

महामंत्रियों के साथ बना रहे रणनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार और गुरुवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के चुनिंदा नेताओं से मुलाक़ात कर मैराथन बैठकें की थीं और उम्मीदवार चयन से लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की थी। अब जयपुर से दिल्ली लौटते ही नड्डा आज फिर रणनीतिक बैठकों में व्यस्त रहेंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राजस्थान समेत अन्य चुनावी राज्यों को लेकर दो बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं। एक बैठक जहां चुनावी राज्यों के प्रदेश प्रभारियों के साथ होगी, तो दूसरी बैठक राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ होगी। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।

30 सितंबर को सीईसी बैठक

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी कल शनिवार 30 सितंबर को प्रस्तावित है। ये बैठक भी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें पार्टी के शीर्ष स्तर के नेता चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। बैठक में लिए गए फैसलों से प्रदेश नेतृत्व को निर्देशित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी