न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : प्रेमिका से मिलने गए युवक के साथ हुई मारपीट, पुलिस पर लगे इलाज नहीं कराने के आरोप, गई जान

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और तब उसके साथ मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने उस युवक को ही पकड़ा लिया और इलाज नहीं कराने से उसकी जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 4:11:25

उत्तरप्रदेश : प्रेमिका से मिलने गए युवक के साथ हुई मारपीट, पुलिस पर लगे इलाज नहीं कराने के आरोप, गई जान

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके के गायघाट में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और तब उसके साथ मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने उस युवक को ही पकड़ा लिया और इलाज नहीं कराने से उसकी जान चली गई। आरोप यह भी है कि पुलिस उसे अस्तपाल ले जाने के बजाय थाने लेकर आई और परिजनों से उसे थाने पर ही नहलाने के लिए कहा। पुलिस के डर से परिजन उसे थाने पर ही नहलाने लगे और पानी पिलाया। इस दौरान युवक अचेत हो गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे थाने के होमगार्ड के साथ सुबह 10:25 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है।

सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. विपिन टांडा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर जेएन सिंह ने बताया कि युवक का गायघाट में एक लड़की का प्रेम संबंध था। वह बीती रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जहां परिजनों ने उसे देख लिया और गांव वालों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

रामगढ़ताल इलाके के लहसड़ी के रहने वाले मृतक के पिता अमर सिंह शिव मंदिर के पुजारी हैं। उनका बेटा गौतम सिंह (24) आजाद नगर में साइकिल बनाता है। आरोप है कि बीती रात गांव में एक मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस उसे ले गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को भी नहीं दी। परेशान हालत में परिवार के लोग पूरी रात बेटे की तलाश करते रहे। इस बीच जानकारी मिली कि युवक को पुलिस ने पकड़ा है। सुबह करीब 8 बजे गौतम के भाई उपेंद्र अपनी पत्नी के साथ रामगढ़ताल पहुंचे। आरोप है कि थाने पहुंचने के कुछ ही देर बाद पुलिस वाले गौतम को कहीं से आटो से लेकर आए। उसे काफी चोट लगी हुई थी।

पुलिस से कई बार कहने के बाद भी उसे भर्ती नहीं कराया गया और मौत होने के बाद मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की मां रामदुलारी देवी के मुताबिक थाने पहुंचने के कुछ देर बाद पुलिस वाले उनके बेटे को एक ऑटो से लेकर उतरे, युवक को काफी चोटें लगी हुई थी। ऑटो से उतरते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने परिजनों को बोला कि उसे नहला दो। थाने पर नहलाने के दौरान वह अचेत हो गया। परिजन होमगार्ड के साथ उसे लेकर जिला अस्तपाल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात