न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs SRH : मुंबई की जीत के दारोमदार बने ये 3 खिलाड़ी, हैदराबाद को दी करारी हार

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई की इस जीत के दारोमदार बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 2:18:37

MI Vs SRH : मुंबई की जीत के दारोमदार बने ये 3 खिलाड़ी, हैदराबाद को दी करारी हार

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने हैदराबाद को करारी हार देते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं और वहीँ हैदराबाद टूर्नामेंट में ऐसी टीम बन गई है जिसे एक भी जीत नहीं मिली हैं और अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। यह मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें मुंबई की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई की इस जीत के दारोमदार बने।

क्विंंटन डि कॉक

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंंटन डि कॉक पिछले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने ज्यादा तेज नहीं लेकिन अतिरिक्त सावधान होकर 40 रनों की पारी खेली। उनकी और रोहित शर्मा की साझेदारी ने टीम को पहले पॉवरप्ले में ही 50 के पार पहुंचा दिया। डि कॉक ने 39 गेंदो में 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। मुंबई की टीम की ओर से वह टॉप स्कोरर रहे।

राहुल चाहर

पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले राहुल चहर ने इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम को जल्दी निपटा दिया। उनका यह योगदान काफी बहुमूल्य है। चाहर ने पिच का बेहतरीन फायदा उठाया और धीमी गेंदों का प्रयोग कर मनीष पांडे (2 रन) विराट सिंह (11 रन) और इसके बाद अभिषेक शर्मा (2 रन) का विकेट लेकर मुंबई की राह आसान कर दी। कल चेन्नई की टीम में उनके भाई दीपक चाहर ने 4 विकेट लिए थे तो आज उन्होंने 3 विकेट चटका डाले।

कीरन पोलार्ड

क्विंंटन डि कॉक के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कीरन पोलार्ड से मुंबई की टीम को उम्मीद थी कि वह तेजी से रन बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर ले जाएं। आज पोलार्ड ने निराश भी नहीं किया। 22 गेंदो में एक छोटी लेकिन मनोरंजक पारी खेलकर पोलार्ड ने मुंबई को 150 का आंकड़ा पार करवा दिया। पोलार्ड ने 35 रन बनाए जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। इसमें से एक छक्का तो 105 मीटर लंबा था जो आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबा है। यही नहीं वह इसके साथ ही मुंबई की ओर से आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी