Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना : अब तक 9 हजार किसानों को मिला 387 करोड रुपये का अनुदान

जयपुर, 17 नवंबर। राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत प्रदेश में 9 हजार से ज्यादा किसानों को डिग्गी निर्माण के लिए आर्थिक उपलब्ध करवायी गयी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 2:43:49

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना : अब तक 9 हजार किसानों को मिला 387 करोड रुपये का अनुदान

जयपुर, 17 नवंबर। राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत प्रदेश में 9 हजार से ज्यादा किसानों को डिग्गी निर्माण के लिए आर्थिक उपलब्ध करवायी गयी है। योजना के तहत किसान डिग्गी निर्माण कर नहरी क्षेत्र में नहर चालू होने के समय उपलब्ध अतिरिक्त पानी को एकत्रित कर सिंचाई में काम लेते हैं। इससे न केवल उनकी सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता पूरी हो रही है, बल्कि खेती का रकबा भी बढ़ा है और उपज ज्यादा होने से आर्थिक लाभ में भी बढ़ोतरी हुई है। इस योजना से किसान खेतों की तस्वीर और अपनी तकदीर को संवार रहे हैं।

लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिए 75 प्रतिशत के स्थान पर 85 प्रतिशत अनुदान राशि

कृषि विभाग के आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि योजना के अन्तर्गत लघु और सीमान्त कृषकों को डिग्गी निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 10 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अन्य कृषकों के लिए अनुदान राशि लागत की 75 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपए (जो भी राशि कम हो ) देय है, जबकि लघु एवं सीमान्त कृषकों को लागत की 85 प्रतिशत राशि, अधिकतम सीमा 3 लाख 40 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। लघु एवं सीमान्त कृषकों को अधिकाधिक लाभ देने के उद्देश्य से योजना के तहत न्यूनतम 40 प्रतिशत लघु एवं सीमान्त कृषकों को लाभान्वित करने का प्रावधान किया गया है।
गत 4 वर्षों में 9 हजार से ज्यादा किसानों को दिया अनुदान

कृषि आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत गत 4 वर्षों में डिग्गी निर्माण के लिए 9 हजार 596 किसानों को 387 करोड़ 03 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन के तहत आगामी तीन वर्षों में 15 हजार किसानों को 450 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है।

किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन


योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास न्यूनतम 0.5 हैक्टेयर सिंचित कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। किसानों को डिग्गी बनाने के बाद उसमें सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर, ड्रिप, माइक्रो स्प्रिंकलर सयंत्र स्थापित करना होगा। जिसके पश्चात् राज्य सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान देय होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग के राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिग्गी निर्माण से ओमाराम और गोपाल राम का परिवार हुआ खुशहाल

बीकानेर जिले के ग्राम खारा के निवासी ओमाराम प्रजापत ने इस योजना का लाभ लेते हुए इसी वर्ष अपने खेत में डिग्गी का निर्माण किया है। उन्हें राज्य सरकार की ओर से 3 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है। ओमाराम बताते हैं कि जब नहर में पानी आता है तो उस पानी को डिग्गी में संचित कर लेते हैं। इससे उन्हें सिंचाई के लिए हर समय पानी उपलब्ध रहता है। अब उनकी सिंचाई के लिए पानी की कमी की समस्या दूर हो गई है और वे ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये थी। डिग्गी निर्माण के बाद उनकी वार्षिक आय में 5 से 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है और अब वे प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी कर रहे हैं। वे कहते हैं कि राज्य सरकार की इस योजना से किसान की उपज बढ़ेगी जिससे वह समृद्ध और खुशहाल होगा।

इसी प्रकार बीकानेर जिले के ही ग्राम खाजूवाला के निवासी गोपाल राम ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत वर्ष 2021-22 में उन्होंने डिग्गी का निर्माण करवाया था। उन्हें राज्य सरकार से 3 लाख रूपये की अनुदान राशि दी गई थी। उन्होंने बताया कि पहले उनको पशुओं के लिए चारे की समस्या आती थी, लेकिन जब से डिग्गी का निर्माण हुआ है तब से वे खेत में चारा उगाते हैं। साथ ही उन्होंने 4 बीघा में नरमे की खेती भी की है। उन्होंने बताया कि डिग्गी निर्माण से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है एवं पारिवारिक आय में भी वृद्धि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका