Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: 2 साल की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा, हादसे के बाद चलती बस में बच्चों को छोड़कर कूदा ड्राइवर

मध्य प्रदेश के बड़वानी में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां, एक स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 4:56:50

MP News: 2 साल की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा, हादसे के बाद चलती बस में बच्चों को छोड़कर कूदा ड्राइवर

मध्य प्रदेश के बड़वानी में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां, एक स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। सिर का एक हिस्सा सड़क से चिपक गया था। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। बच्ची का नाम यशिका राठौड़ था। यह दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद हो गया। घटना के बाद चलती बस से ड्राइवर कूद गया। बस में 12 बच्चे सवार थे। आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को ब्रेक लगाकर रोका।
madhya pradesh,school bus,driver,girl द अग्रवाल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने पलसूद से गंधावल आई थी। मासूम याशिका का बड़ा भाई भी अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पलसूद में पढ़ाई करता है। बस भाई को घर के सामने उतारने के लिए रुकी थी। बच्ची के पिता अंतिम राठौर बच्चे को लेने बस के पास गए थे। इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे मासूम भी घर से बाहर निकल गई। यशिका बस के सामने से गुजर रही थी तभी ड्राइवर ने बिना देखे बस को आगे बढ़ा दी। इसी दौरान मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का ब्रेक लगाकर 12 बच्चों की जान बचाई। पाटी थाना प्रभारी, पिंकी सिसौदिया का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमने बस को जब्त कर के थाने पर खड़ा कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा

'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला

Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में

फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका