न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका : फैक्टरी के श्रमिकों की ही कोरोना जांच तो 90 से अधिक भारतीय निकले संक्रमित

उत्तरी कोलंबो के उपनगर वत्ताला स्थित फैक्टरी में एकसाथ 120 श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं जिनमे से 90 से अधिक भारतीय हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 3:20:03

श्रीलंका : फैक्टरी के श्रमिकों की ही कोरोना जांच तो 90 से अधिक भारतीय निकले संक्रमित

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ हैं जहां सभी देश अपने अनुसार लॉकडाउन लगाकर इस संक्रमण पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीलंका में भी कारोना का कहर जारी हैं जहां सोमवार को ही लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा की गई हैं और यात्रा प्रतिबंधों में भी ढील दी गई हैं। इस बीच उत्तरी कोलंबो के उपनगर वत्ताला स्थित फैक्टरी में एकसाथ 120 श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं जिनमे से 90 से अधिक भारतीय हैं।

जन स्वास्थ्य निरीक्षण के केंद्रीय सचिव महेंद्र बालासूर्या ने कहा कि जांच के लिए रविवार को करीब 192 श्रमिकों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय थे। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए 30 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैक्टरी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। साथ ही जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाए गए श्रमिकों को भी फैक्टरी परिसर में ही पृथक-वास में रखा गया है।

बालासूर्या ने कहा कि वायरस के डेल्टा स्वरूप का पता लगाने के लिए संक्रमित कर्मचारियों के नमूने एकत्र किए गए हैं क्योंकि डेल्टा स्वरूप बेहद तेजी से फैलता है। कोलंबो के दो इलाकों में डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आ चुके हैं। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, श्रीलंका में अब तक कोरोना संक्रमण के दो लाख 39 हजार 689 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस बीमारी की वजह से 2581 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती