न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सरकारी नौकरी की परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा रहे अनुपस्थित, अब सरकार ने बढ़ाए 499 पद

वर्ष 2024 के अंत में जिस भर्ती परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट अनुपस्थित रहे थे, अब उसी भर्ती परीक्षा में पदों को बढ़ाया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 6:16:58

इस सरकारी नौकरी की परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा रहे अनुपस्थित, अब सरकार ने बढ़ाए 499 पद

जयपुर। वर्ष 2024 के अंत में जिस भर्ती परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट अनुपस्थित रहे थे, अब उसी भर्ती परीक्षा में पदों को बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कराई गई पशु परिचर भर्ती में 499 पद जोड़े जाएंगे यानी कि अब 5934 पदों की बजाय 6433 पदों पर भर्ती होगी। इसे लेकर जल्द नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 1 से 3 दिसंबर के बीच छह पारियों में पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इसमें 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, लेकिन इनमें से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया यानी परीक्षा में महज 59.67 ही उपस्थिति रही।

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि पहले पशु परिचर के 5934 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी, जिनमें 499 पद और जोड़े जा रहे हैं। ऐसे में अब 6433 पदों पर भर्ती होगी। इसे लेकर जल्द नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। ये तोहफा उन अभ्यर्थियों के लिए होगा, जिन्होंने परीक्षा में अपना भाग्य आजमाया।

अभ्यर्थियों का अनुपस्थित रहना निराशाजनक

उन्होंने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में करीब 7 लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों का अनुपस्थित रहना निराशाजनक है। जितने अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित रहे हैं, यदि उतने ही परीक्षा फॉर्म भरते तो बोर्ड ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को उनके गृह जिलों में एडजस्ट कर सकता था। कम केंद्र यानी कम स्कूलों को परीक्षा के लिए बंद करना पड़ता। कम छात्रों की पढ़ाई बाधित होती, कम टीचर्स की वीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगानी पड़ती, संसाधनों और लागत की भी बचत होती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका