न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून ने तय तारीख से 8 दिन पहले केरल में दी दस्तक, मौसम विभाग ने किया आगमन का ऐलान

2025 में मॉनसून केरल में 8 दिन पहले पहुंचा। IMD ने 24 मई को मॉनसून की दस्तक की पुष्टि की है। अगले दिनों में केरल में भारी बारिश की संभावना। जानिए पिछले सालों में मॉनसून की तारीखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 1:35:34

मॉनसून ने तय तारीख से 8 दिन पहले केरल में दी दस्तक, मौसम विभाग ने किया आगमन का ऐलान

केरल में मॉनसून की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बात की घोषणा की कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर मॉनसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 8 दिन पहले, यानी 24 मई 2025 को ही पहुंच गया है। मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका था कि इस वर्ष मॉनसून सामान्य से पहले आ सकता है। बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है।

आईएमडी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आज, 24 मई 2025 को, केरल में दस्तक दे दी है, जो सामान्य तिथि 1 जून से 8 दिन पहले है। इससे पहले साल 2009 में 23 मई को मॉनसून इतनी जल्दी पहुंचा था।" वहीं, पिछले साल यानी 2024 में मॉनसून 30 मई को केरल में पहुंचा था।

मौसम विभाग ने हाल ही में यह भी स्पष्ट किया था कि अगले दो दिनों में मॉनसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो सकता है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी वर्षा की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में मॉनसून की जल्दी शुरुआत का यह मतलब नहीं है कि अन्य राज्यों में भी बारिश निर्धारित समय से पहले शुरू होगी।

आईएमडी ने पिछले वर्षों के मॉनसून आगमन की तिथियां भी साझा की हैं: 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून, 2018 में 29 मई, 2017 में 30 मई, 2016 में 8 जून, 2015 में 5 जून, 2014 में 6 जून, 2013 में 1 जून, 2012 में 5 जून, 2011 में 29 मई और 2010 में 31 मई को मॉनसून केरल पहुंचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता