न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ में अरुण गोविल के पक्ष में वोट मांगेंगे मोदी, पिछले सात में से पांच चुनाव जीती भाजपा

इसी के तहत घोषणा की गई है कि कालजयी धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभा कर चर्चाओं में रहे अभिनेता अरुण गोविल के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी आम जनता से वोट की अपील करेंगे। इसके तहत मोदी आने वाली 30 मार्च को मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट मांगेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 5:49:38

मेरठ में अरुण गोविल के पक्ष में वोट मांगेंगे मोदी, पिछले सात में से पांच चुनाव जीती भाजपा

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की ओर से खुद चुनाव प्रचार की कमान सम्भाल रखी है। इसी के तहत घोषणा की गई है कि कालजयी धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभा कर चर्चाओं में रहे अभिनेता अरुण गोविल के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी आम जनता से वोट की अपील करेंगे। इसके तहत मोदी आने वाली 30 मार्च को मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट मांगेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए चुनावी रैली करेंगे। इस रैली में रालोद चीफ जयंत चौधरी भी नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

मेरठ लोकसभा सीट पर हुए पिछले सात लोकसभा चुनावों में से भाजपा को पांच पर जीत मिली है। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने यहां साल 2009, साल 2014 और साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। इससे पहले भाजपा ने इस सीट पर साल 1996 और साल 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। साल 1999 और साल 2004 में यहां क्रमश: कांग्रेस के अवतार भड़ाना और बसपा के मोहम्मद शाहिद ने जीत दर्ज की थी।

साल 2014 में मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 5,32,981 वोट मिले थे जबकि बसपा के मोहम्मद शाहिद अखलाक 3,00,655 और शाहिद मंजूर को 2,11,759 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने नगमा को प्रत्याशी बनाया था, उन्हें सिर्फ 42,911 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को मुस्लिम वोट बंटने का साफ फायदा मिला था।

2019 के लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन था। यह सीट बसपा के हिस्से में आई थी। बीएसपी ने इस सीट पर हाजी मोहम्मद याकूब को मैदान में उतारा था। हाजी मोहम्मद याकूब को 5,81,455 वोट मिले जबकि भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल 5,86,184 वोट लेकर चुनाव जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को इस चुनाव में 34,479 वोट हासिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप