न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के दो दिन के दौर पर PM मोदी, मेहसाणा को दी करोड़ों रुपयों की सौगात

अंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए मेहसाणा की खेरालु तालुक के दभोदा पहुंचे। वहां उन्होंने 5,950 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा, लोकार्पण और उद्घाटन किया तथा सभा को संबोधित किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 4:16:44

गुजरात के दो दिन के दौर पर PM मोदी, मेहसाणा को दी करोड़ों रुपयों की सौगात

मेहसाणा। गुजरात के दो दिनी दौरे पर बनासकांठा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंबाजी में प्रसिद्ध अंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनका स्वागत किया। अंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए मेहसाणा की खेरालु तालुक के दभोदा पहुंचे। वहां उन्होंने 5,950 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा, लोकार्पण और उद्घाटन किया तथा सभा को संबोधित किया।

रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं की घोषणा और लोकार्पण किया

इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंद्रमा की सतह पर भारत के उतरने और जी20 शिखर सम्मेलन के हमारे आयोजन से दुनिया चकित है। हर तरफ भारत की उपलब्धियों को लोग स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज जिन परियोजनाओं की घोषणा और लोकार्पण किया है, उनमें रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई आदि शामिल हैं। परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मेहसाणा जिल के दबहोदा गांव में किया गया।

अधिकतर कार्य मेहसाणा, अहमदाबाद, बनासकांठा, साबरकांठा में हो रहे हैं

ये परियोजनाएं मेहसाणा, अहमदाबाद, बनासकांठा, साबरकांठा, महिसागर, गांधीनगर और पाटण जिलों में हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नर्मदा जिले के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, “उत्तरी गुजरात के आलू पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं…उत्तरी गुजरात में निर्यात गुणवत्ता वाले आलू पैदा होते हैं…आलू के उत्पाद दुनिया भर में निर्यात किए जाते हैं…डीसा को आलू की जैविक खेती के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है … बनासकांठा में आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित हैं… हमारे आलू उत्पादक किसानों ने रेतीली मिट्टी से सोना पैदा करने का काम किया है…”

PM मोदी ने कहा, “यहां आने से पहले मुझे अंबाजी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला… जिस तरह से ‘गब्बर’ पर्वत (अंबाजी गांव के पश्चिम में एक छोटी पहाड़ी को देवी का मूल स्थान माना जाता है) को विकसित किया जा रहा है, मैंने कल ‘मन की बात’ में इसके बारे में बात की थी… आज लगभग 6000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है… ये परियोजनाएं किसानों को मज़बूत करेंगी… इनसे पूरे देश के साथ कनेक्टिविटी बनेगी … इन परियोजनाओं से मेहसाणा के आसपास के सभी ज़िले लाभान्वित होंगे…”

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा स्थिर सरकार होने पर देश का त्वरित विकास होता है। लोग जानते हैं कि जब मैं कोई संकल्प लेता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं। इसलिए हर घोषणा को पूरा किये जाने का मेरा वादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत