न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनसे की पुलिस को धमकी - मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाएं तो थाने के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब पुलिस को धमकी दी है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 May 2022 5:16:50

मनसे की पुलिस को धमकी - मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाएं तो थाने के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब पुलिस को धमकी दी है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारवाकर उन्हें सड़क पर रखें। मौलानाओं से सहमति पत्र लें। वरना, मनसे थाने के सामने हनुमान चालीसा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

पुणे मनसे की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है, 'लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है और हम धार्मिक दरार पैदा नहीं करना चाहते। हम अपनी फैसले पर अडिग हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस पत्र के माध्यम से मांग करती है कि पूरे पुणे शहर में लगभग 400 से 450 मस्जिदें हैं। लगभग सभी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगे हैं, जो अनधिकृत हैं। लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाना चाहिए या उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले नागरिकों को इससे निकलने वाली तेज आवाज से परेशानी न हो।'

मनसे ने आगे कहा, 'हम अजान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि लाउडस्पीकर से ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इन सभी मस्जिदों के मौलवी से बात करके पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट हमें देनी चाहिए। पुलिस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट से यह संदेश जाना चाहिए कि मस्जिदों से लाउडस्पीकरों पर अजान नहीं बजाई जाएगी।'

मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी एक पत्र के माध्यम से कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाते हैं, तो धार्मिक या सामाजिक दरार का सवाल ही नहीं पैदा होगा और मौलवी हमारे साथ कानून का पालन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?