न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल के बक्सा नेशनल पार्क में दो साल बाद अचानक लौटा गुमशुदा बाघ

टाइगर जिंदा है… जी हां नए साल में पश्चिम बंगाल के बक्सा नेशनल पार्क से खुशखबरी है। दरअसल, 28 दिसंबर को वनअधिकारियों को एक तोहफा मिला है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 4:22:31

बंगाल के बक्सा नेशनल पार्क में दो साल बाद अचानक लौटा गुमशुदा बाघ

कोलकाता। टाइगर जिंदा है… जी हां नए साल में पश्चिम बंगाल के बक्सा नेशनल पार्क से खुशखबरी है। दरअसल, 28 दिसंबर को वनअधिकारियों को एक तोहफा मिला है। नेशनल पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाघ को नदी के पास देखा गया। असल में यह बाघ 12 दिसंबर, 2021 को अचानक कहीं गायब हो गया था। जिससे वन अधिकारी निराश हो गए थे। हालांकि टाइगर को अब दोबारा देखा गया है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि अब यह हमेशा के लिए पार्क में लौट आया है। अब इसे दोबारा से रिलोकेट किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, बक्सा टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क 760 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में है। इसकी उत्तरी सीमा भूटान की सीमा के साथ जुड़ी हुई है। नेशनल पार्क संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, रिज़र्व की उत्तर में भूटान के जंगलों के साथ सीमा की दूसरी तरफ कनेक्टिविटी है। यह पूर्व में कोचुगांव के जंगलों और मानस टाइगर रिजर्व के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह पार्क पश्चिम में जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान के साथ कनेक्टेड है।

पहले सीसीटीवी फुटेज से लगा कि कोई बड़ी बिल्ली है

रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी में फुटेज देखने पर पहले लगा कि नदी के पास कोई बड़ी बिल्ली है। हालांकि क्लोजअप करने के बाद समझ आ गया कि यह वही टाइगर है जो 2021 में कहीं गायब हो गया था।

जनसत्ता के अनुसार टाइगर के मिलने पर बक्सा टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक अपूर्बा सेन ने कहा “यह सच में एक सकारात्मक विकास है। कुछ दिनों पहले ही हम लोगों के हस्तक्षेप को कम करने, घास के मैदान को बढ़ाने और साथ-साथ शिकार के आधार को बढ़ाने में सक्षम हुए हैं। हम यहां बाघों के लिए एक आदर्श आवास बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” सेन ने आगे कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या वाकई में यह वही टाइगर है जो 2021 में गायब हो गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, बक्सा एक “कम घनत्व” रिजर्व है जो एक बड़े टाइगर एरिया का हिस्सा है। यह भूटान तक फैला हुआ है। पिछले साल हम 200 चीतल (चित्तीदार हिरण लेकर आए थे। पिछले तीन-चार सालों में ऐसे 900 हिरणों को शिकार के लिए लाया गया। हम हर साल लगभग 70 हेक्टेयर घास के मैदान को बढ़ाने और पानी के गड्ढे बनाने में कामयाब हुए हैं।

वहीं उत्तर बंगाल के अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक, उज्जल घोष ने कहा कि हम जंगल के मुख्य क्षेत्र से कुछ गावों को स्थानांतरित करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ताकि नेशनल पार्क में लोगों का हस्तक्षेप कम हो।

9 बाघों को लाने की है योजना

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक के रमेश ने बताया कि टाइगर हमेशा नए आवास क्षेत्र की खोज करते हैं। भूटान और बक्सा के बीच कनेक्टिविटी है। एक बार बक्सा में लोगों का काफी हस्क्षेप था। लोग अवैध शिकार करने जंगलों में आते थे। हालांकि अब यह काफी हद तक कम हो गया है। उम्मीद है कि बक्सा में अब अधिक टाइगर आएंगे। हो सकता है कि वे इस एरिया को अपना घर बना लें। उन्होंने आगे कहा कि बाहर ने 9 बाघों को लाने की भी प्लानिंग है। फिलहाल यह सभी के लिए खुशखबरी है कि गुम हुआ टाइगर दोबारा लौट आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती