न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : आंखों में मिर्च झोंक रेंता बुजुर्ग दंपती का गला, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम

बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और आंखों में मिर्च झोंकने के बाद दोनों का गला रेंत दिया। दोनों का शव बुधवार सुबह घर में मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 11:36:22

मध्यप्रदेश : आंखों में मिर्च झोंक रेंता बुजुर्ग दंपती का गला, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम

मध्यप्रदेश के विदिशा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक घर में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और आंखों में मिर्च झोंकने के बाद दोनों का गला रेंत दिया। दोनों का शव बुधवार सुबह घर में मिला। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई गई की लूट के इरादे के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि पता चला है कि बुजुर्ग दंपती द्वारा गांजा बेचने की बात भी सामने आई है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामला जांच में लिया है। त्योंदा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया, दोनों के शरीर में अंदरूनी चोटों के निशान हैं। पुलिस ने पीएम कराकर दोनों शव परिजन को सौंप दिया। गांव वालों के मुताबिक दिलीप के घर कुछ दिन पहले चोरी भी हुई थी। बदमाश यहां से करीब 33 हजार रुपए ले गए थे। चूंकि मामले में गांव का ही व्यक्ति शामिल था। तब इसकी रिपोर्ट भी नहीं की गई थी।

जिले के रिटहरी गांव में दिलीप (78) पुत्र नारायण सिंह रघुवंशी और उनकी पत्नी प्रेमाबाई (70) रहते थे। उनके दो बेटे हैं। इनमें से एक विदिशा और दूसरा भोपाल में रहता है। गांव में बुजुर्ग दंपती अकेले रहते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब काफी देर तक दोनों घर से नहीं निकले, तो पड़ोसी पहुंचे। यहां देखा तो एक कमरे में दिलीप और दूसरे कमरे के दरवाजे पर प्रेमाबाई का शव पड़ा था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

एसडीओपी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि बदमाशों ने लूट के मकसद से दोनों को मारा है। लूट के वक्त दिलीप जाग गए होंगे, इसके बाद आरोपियों ने आंख में मिर्च डाल दी। फिर गला रेत दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही प्रेमाबाई आ गईं। आरोपियों ने उनकी आंखों में भी मिर्च डाली। उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बेटों को सूचना दी। दोनों बेटे भी पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?