न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान

असम के नागांव जिले में ट्यूशन क्लास से घर लौटते समय गुरुवार शाम को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 6:57:45

असम: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान

नागांव। कोलकाता के बाद अब असम में भी बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके चलते लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार असम के नागांव जिले में ट्यूशन क्लास से घर लौटते समय गुरुवार शाम को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके अलावा संगठनों और निवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है।

पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासियों ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे 14 वर्षीय लड़की को सड़क के किनारे अर्ध-बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद पुलिस उसे इलाज और मेडिकल जांच के लिए नागांव मेडिकल कॉलेज ले गई।

नागांव के एसपी स्वप्ननील डेका ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एक 14 वर्षीय लड़की ने हमें बताया है कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। लड़की की जांच की गई है और उसका बयान एक महिला अधिकारी ने लिया है। हमने साइट से सभी सबूत इकठ्ठा कर लिए हैं और मामले पर काम कर रहे हैं।”

10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी शाम 7 से 8 बजे के बीच तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद हमलावरों ने उसे बोरभेटी इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने उसे नग्न और बेहोशी की हालत में पाया।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। नाबालिग को बचा लिया गया और उसे चिकित्सा सहायता के लिए ढिंग एफआरयू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लड़की की हालत ठीक नहीं है।

इस भयावह घटना के बाद शुक्रवार को पूरा ढिंग इलाका बंद रहा और स्थानीय निवासियों ने भारी विरोध-प्रदर्शन भी किया। ढिंग इलाके में छात्रों और महिलाओं समेत हजारों लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

पुलिस के अनुसार, तीनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी उन्होंने लड़की को देखा और उस पर हमला कर दिया। कथित तौर पर उन्होंने उस पर कुछ स्प्रे किया, उसका मुंह बांध दिया और उसके साथ क्रूरता से बलात्कार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे सड़क किनारे एक तालाब के पास फेंक दिया, जहां बाद में लोगों ने उसे बिना कपड़ों के पाया।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी जीपी सिंह को घटनास्थल का दौरा करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने एक्स पोस्ट किया, "ढिंग में नाबालिग से जुड़ी भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने हमारी सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर दिया है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को घटनास्थल पर जाने और ऐसे राक्षसों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत