न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CDS हेलिकॉप्टर क्रैश: भारतीय वायुसेना के भरोसेमंद Mi-17V5 हेलीकाप्टर में सवार थे बिपिन रावत, जानिए इस चॉपर के बारे में

Mi-17 V5, एक मीडियम लिफ्ट हेलिकाप्टर है जिसे जवानों और आर्म ट्रांसपोर्ट, फासर सपोर्ट और खोजने और बचाने के मिशन के लिए डिजाइन किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 3:40:34

CDS हेलिकॉप्टर क्रैश: भारतीय वायुसेना के भरोसेमंद Mi-17V5 हेलीकाप्टर में सवार थे बिपिन रावत, जानिए इस चॉपर के बारे में

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकाप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकाप्टर में CDS विपिन रावत और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सफर कर रहे थे। इस हादसे में अब तक कई लोगों के मरने की भी खबर सामने आई है। भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि ये हेलीकॉप्टर IAF Mi17वी 5 हेलीकॉप्टर था।

Mi-17 V5, एक मीडियम लिफ्ट हेलिकाप्टर है जिसे जवानों और आर्म ट्रांसपोर्ट, फासर सपोर्ट और खोजने और बचाने के मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान Mi-17 V5 भारतीय वायुसेना का काफी ताकतवर हेलीकाप्टर माना जाता है। इसमें दो इंजन है और देश की बड़ी शख्सियत इस हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करते रहे हैं, यहां तक कि प्रधानमंत्रियों द्वारा भी इसको इस्तेमाल में लिया जाता रहा है। हेलीकाप्टर Mi-17 V5 आधुनिक तकनीकों से लैस होता है। यह हेलीकाप्टर वायु सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा भी रहा है। भारतीय वायुसेना इस सीरीज के कई हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती रही है, जिसमें Mi 26, Mi-24, Mi-17 और Mi 17 V5 शामिल हैं।

भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर Mi-17V-5 एक मिलिट्री परिवहन है। बता दें कि इन विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी रूस के पास है और विश्व के सबसे आधुनिक हेलीकाप्टरों में इसका नंबर आता है। इसको सेना और आर्म्स परिवहन में भी तैनात किया जाता है। साथ ही चाहे सर्च आपरेशन हो या राहत बचाव का कार्य हो, उन सभी अभियानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

एक नजर खासियत पर

- इस हेलीकाप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है और यह 6000 मीटर तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। एक बार ईंधन डालने के बाद यह 580 किमी. तक सफर कर सकता है।

- चोपर अधिकतम 13,000 किलो के वजन के साथ उड़ान भर सकता है। इसमें करीब 36 आर्म्ड जवानों को ले जाया जा सकता है।

- हेलीकॉप्टर बेहद ठंडे से लेकर बेहद गर्म माहौल में आसानी से उड़ान भर सकता है। हेलीकॉप्टर का केबिन काफी बड़ा है जिसका फ्लोर एरिया 12 वर्ग मीटर से ज्यादा है।

- MI-17V5 कई तरह से हथियारों से लैस होता है। इसमें शतर्म-5 मिसाइल्स, एस-8 राकेट, एक 23 मिमी मशीन गन, पीकेटी मशीन गन्स के साथ 8 फायरिंग पोस्ट्स भी हैं। इनसे लक्ष्य साधने में ध्यान लगाया जाता है।

- इस हेलीकाप्टर में ऐसी तकनीक भी है, जिससे यह रात में भी आसानी से कार्रवाई कर सकता है।

- हेलीकॉप्टर में 4 मल्टीफंक्शन डिस्प्ले दिये गये हैं। ऑन बोर्ड वेदर रडार और ऑटो पायलट सिस्टम भी है जिससे पायलट को काफी मदद मिलती है।

बता दें कि मुंबई 26/11 हमले के दौरान कमांडो आपरेशन में भी इसका यूज हुआ था। वहीं, पाकिस्तानी लांच पैड को तबाह करने व सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े अभियान में इसका योगदान रहा।

आपको बता दे, अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्‍थल से अब तक पांच शव मिले हैं जबकि गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया है। जनरल रावत के अलावा उनकी पत्‍नी, उनके डिफेंस असिस्‍टेंट, सुरक्षा कमांडोज और भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्‍टर में थे। भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ इस हेलीकॉप्‍टर में थे। उन्‍होंने आज सुबह दिल्‍ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी। दुर्घटना की सबसे पहले जानकारी दोपहर 12:20 बजे मिली। केटेरी गांव के ग्रामीणों ने defence establishment को यह जानकारी मिली जिन्‍होंने जिला प्रशासन को इससे सूचित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत