न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनने से मेट्रो कर्मचारी नाराज, 19 सितम्बर से मेट्रो बंद की धमकी

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) के कर्मचारियों ने 19 सितंबर से मेट्रो ट्रेन का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 4:55:40

प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनने से मेट्रो कर्मचारी नाराज, 19 सितम्बर से मेट्रो बंद की धमकी

जयपुर। जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) के कर्मचारियों ने 19 सितंबर से मेट्रो ट्रेन का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनने से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार से धरना देकर और काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की है। ये आंदोलन चरणबद्ध चलेगा। इसके बाद भी अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता तो 19 सितंबर से कार्य बहिष्कार करके मेट्रो का संचालन बंद किया जाएगा।

जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकरण पंवार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मेट्रो भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आंदोलन कर्मचारियों को धरने के लिए टेंट नहीं लगाने दिया तो अध्यक्ष और महासचिव सहित कई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। मुख्य गेट के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में जेईएन, स्टेशन कंट्रोलर, मेंटेनर और सीएआर शामिल हुए।

पंवार ने बताया- हम सभी कर्मचारियों को मेट्रो में सर्विस करते हुए 10 साल से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक हमारे प्रमोशन की कोई पॉलिसी ही नहीं बनाई। हम पिछले काफी समय से प्रमोशन पॉलिसी बनाने और प्रमोशन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

चरणबद्ध आंदोलन

मेट्रो कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शंकर लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को पहले दिन ऑफ डयूटी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए, जबकि ऑन डयूटी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का समर्थन किया। इसके बाद 11 सितंबर को कर्मचारी अर्द्धनग्न प्रदर्शन करेंगे, साथ ही 7 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

13 सितंबर को मेट्रो प्रशासन को काला झंडा दिखाओ प्रदर्शन किया जाएगा। 15 सितंबर को सभी कर्मचारी सपरिवार धरना देंगे। 17 सितंबर को मेट्रो प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद भी मेट्रो प्रशासन ने मांग पूरी नहीं कि तो कार्य बहिष्कार करके मेट्रो का संचालन ठप किया जाएगा।

मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलती है मेट्रो

जयपुर में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो ट्रेन चलती है। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक का रूट 12 किमी लंबा है। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने के प्रोजेक्ट में करीब 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जबकि इसके निर्माण कार्य में 10 साल 2 महीने का वक्त लगा है। वर्तमान में मेट्रो मानसरोवर से शुरू होकर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल, छोटी चोपड़ और बड़ी चौपड़ तक जाती है। इन 11 मेट्रो स्टेशन में से 8 एलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट