न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेहंदीपुर बालाजी: लाखों की तादाद में आस्था धाम पहुँचे श्रद्धालु, विधि विधान से होगा होलिका दहन

मेहंदीपुर बालाजी में गुरुवार को विधि विधान के साथ होलिका दहन होगा। दहन के बाद दूर दराज से आए लाखों भक्त होली में नारियल, अगरबत्ती और सिक्के डालकर घर परिवार में खुशहाली की कामना करेंगे। इससे पहले मेहंदीपुर बालाजी स्थित बावन बीघा में पंडितों द्वारा 9 बजे से अखंड हनुमत यज्ञ किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालु रामनाम गुणगान करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 11:44:25

मेहंदीपुर बालाजी: लाखों की तादाद में आस्था धाम पहुँचे श्रद्धालु, विधि विधान से होगा होलिका दहन

दौसा। मेहंदीपुर बालाजी में गुरुवार को विधि विधान के साथ होलिका दहन होगा। दहन के बाद दूर दराज से आए लाखों भक्त होली में नारियल, अगरबत्ती और सिक्के डालकर घर परिवार में खुशहाली की कामना करेंगे। इससे पहले मेहंदीपुर बालाजी स्थित बावन बीघा में पंडितों द्वारा 9 बजे से अखंड हनुमत यज्ञ किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालु रामनाम गुणगान करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि दौसा और करौली जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत 11 मार्च से हो गई थी। इस तीन दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर अपने आराध्य देव के दर्शन किए है। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर केसरिया ध्वज हाथ में लेकर नाचकर होली का पर्व मना रहे है। इससे सम्पूर्ण धार्मिक भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है।

रात साढ़े 11 बजे होगा होली दहन

मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार होलिका दहन मेहंदीपुर बालाजी में स्थित टोडाभीम रोड पर सरकारी अस्पताल के पास ट्रस्ट की जगह पर किया जाएगा। यहां देर रात से ही कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त के अनुसार देर रात साढ़े 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी की ओर से होलिका दहन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से अग्नि प्रज्वलित की जाएगी।

बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। समाजकंटकों और जेबतराशों पर निगरानी रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ये लोग क्षेत्र में लगातार घूमकर संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रहे हैं। बालाजी चौकी प्रभारी सुगन सिंह भी सुबह से ही जाब्ते के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात खड़े है। थाना प्रभारी प्रधान ने बताया कि आस्थाधाम में बीते तीनों से श्रद्धालुओं की आवक बढ़ी है। इसके चलते कस्बे में आने वाले सभी बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बालाजी मंदिर से एक किलोमीटर पहले से गाड़ियों को रुकवा कर पार्किंग में खड़ा करवा रहे है। इससे आस्थाधाम के मुख्य बाजार में जान की स्थिति से निपटा जा सके।

बढ़ाया जाब्ता

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा गार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की है। दौसा पुलिस ने भी जाप्ता बढ़ा दिया। पहले जहां दौसा पुलिस की ओर से 75 पुलिसकर्मियों की टीम होली महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए लगाई गई थी। वहीं अब ये आंकड़ा 100 से पार हो गया है। साथ ही बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा गार्डों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 150 महिला और पुरुष सुरक्षा गार्ड लगाए गए है। करौली और दौसा पुलिस के करीब 220 पुलिसकर्मियों को आस्थाधाम की व्यवस्थाओं में तैनात किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी