न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी कहा है कि सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र को चालीस दिन चलाये जाने का लक्ष्‍य तय किया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 7:42:36

सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी कहा है कि सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र को चालीस दिन चलाये जाने का लक्ष्‍य तय किया है। उन्‍होंने कहा है कि इसके लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। यह सत्र कागज रहित और कागज सहित दोनों तरह से चलाया जाएगा। राजस्‍थान विधान सभा के सदस्‍यगण को पेपरलैस प्रकिया का सामूहिक और व्‍यक्तिगत दोनों ही तरह से प्रशिक्षण दे दिया गया है। वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत नेवा के अधिकारियों द्वारा सदन में भी सदस्‍यों को ऑनलाईन प्रक्रिया में मदद प्रदान की जाएगी।

सोलहवीं और पन्‍द्रहवीं विधान सभा के प्रश्‍नों के जवाब आने में उल्‍लेखनीय प्रगति - श्री देवनानी ने बताया है कि सोलहवीं विधान सभा में पूछे गये प्रश्‍नों में से 88 प्रतिशत के जवाब विधान सभा को प्राप्‍त हो गए है। उन्‍होंने बताया है कि सोलहवीं विधान सभा में राज्‍य सरकार के विभिन्‍न विभागों को 10049 प्रश्‍न भिजवाये गये थे। अब इसमें से 1246 प्रश्‍नों के जवाब आने शेष है। पन्‍द्रहवीं विधान सभा के भी बकाया पॉंच हजार प्रश्‍नों में से 70 प्रतिशत प्रश्‍नों के जवाब विधान सभा को प्राप्‍त हो गए है। उन्‍होंने बताया कि इसके लिए उनके स्‍तर पर राज्‍य सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो बार विधान सभा में बैठक बुलाई गई और मुख्‍य सचिव को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया। शेष प्रश्‍नों के जवाब भी सत्र आरम्‍भ होने से पहले विधान सभा को मिल जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि सत्र के दौरान प्रश्‍नकाल और शून्‍यकाल में राज्‍य सरकार के संबंधित वरिष्‍ठ अधिकारियों को अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहने के लिए भी राज्‍य सरकार को कहा गया है।

मीडिया से सकारात्‍मक बने रहने का आग्रह - राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पत्रकार दीर्घा मंत्रणा समिति में उपस्थित सदस्‍यों से विधान सभा संबंधी समाचारों में सकारात्‍मक रूख अपनाए जाने का आग्रह किया है।

सर्वदलीय बैठक बुधवार को - राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया है कि तृतीय सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुधवार को बुलाई गई है। इसमें सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों के जनप्रतिनिधिगण से चर्चा की जाएगी।

गुलाबी सदन का अवलोकन किया मंत्रणा समिति ने - राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया है कि विधान सभा का सदन नये कलेवर में तैयार किया गया है। गुलाबी शहर का सदन भी गुलाबी रंग में तैयार किया गया है। श्री देवनानी ने पत्रकार मंत्रणा समिति के सदस्‍यों को नये कलेवर में तैयार सदन का अवलोकन करवाया।

विधान सभा में पत्रकारों के लिए सभी व्‍यावहारिक सुविधाएं - राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बैठक में कहा है कि विधान सभा सत्र के दौरान कवरेज के लिए आने वाले सभी प्रिन्‍ट एवं इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता, छायाकार और कैमरामैन के लिए सभी व्‍यावहारिक सुविधाएं की जाएंगी। उन्‍होंने कहा है कि छायाकारों और कैमरामैनों के लिए विधान सभा के पश्चिमी पोर्च के समीप वाटर प्रुफ टेन्‍ट पर्दे सहित पर्याप्‍त प्रकाश व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। इसमें छायाकारों के बैठने और विधायकगण से बातचीत करने की उचित व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। मीडिया के प्रतिनिधिगण को किसी प्रकार की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। श्री देवनानी ने समिति के सभी सदस्‍यों को वर्ष 2025 के राजस्‍थान विधान सभा के वॉल और टेबल कैलेण्‍डर भेंट किये।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री