न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ सौरभ हत्याकांड में एक और खुलासा- इस काम के लिए कैब ड्राइवर को हत्यारिन पत्नी मुस्कान ने दिए 54,000 रुपये

मेरठ सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा - मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मनाली और कसौल में 54,000 रुपये में कैब बुक की थी। हत्या के बाद दोनों ने होली मनाई और नशे में डूबे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 2:13:21

मेरठ सौरभ हत्याकांड में एक और खुलासा- इस काम के लिए कैब ड्राइवर को हत्यारिन पत्नी मुस्कान ने दिए 54,000 रुपये

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड की जांच मेरठ से लेकर मनाली तक की जा रही है, और पुलिस हर पहलू पर गौर करते हुए मामले की गहराई से शिनाख्त में जुटी है। इस दौरान हत्यारिन पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की गतिविधियों की जांच हो रही है। एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें मुस्कान की आवाज होने का दावा किया जा रहा है।

साहिल और मुस्कान ने हिमाचल प्रदेश के मनाली और कसौल में 54 हजार रुपए देकर एक कैब बुक की थी, और 13 दिनों के लिए टैक्सी सेवा ली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, और कसौल में होली मनाई थी। दोनों के होली के दौरान नशे में डूबे हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वे एक-दूसरे को रंग लगाते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरों पर हत्या के बाद की कोई शिकन नहीं दिख रही थी। पुलिस अब उनके नशे के एंगल पर भी जांच कर रही है और उनकी यात्रा हिस्ट्री की गहराई से जांच की जा रही है।

कैब ड्राइवर को भेजी ऑडियो

मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। मुस्कान, जो कि सौरभ की पत्नी और हत्या की मुख्य आरोपी है, का एक ऑडियो सामने आया है, जो मनाली का बताया जा रहा है। यह ऑडियो मुस्कान ने अपने कैब ड्राइवर को भेजा था। ऑडियो में मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए केक मंगवा रही है। पूछताछ में कैब ड्राइवर ने बताया कि मुस्कान ने उसे फोन पर कॉल करने से मना किया था और केक होटल के रिसेप्शन पर छोड़ने को कहा था, ताकि वह साहिल के कमरे तक न पहुंचे।

नशे की लत और तंत्र-मंत्र में विश्वास

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुस्कान और साहिल दोनों नशे के आदी हैं। साहिल ड्रग्स का सेवन करता है, जबकि मुस्कान शराब पीने की शौकीन है। इसके अलावा, साहिल के तंत्र-मंत्र क्रियाओं में भी संलिप्त होने की बात सामने आई है। मृतक सौरभ की मां ने अपने बेटे की हत्या में तंत्र-मंत्र की भूमिका का आरोप लगाया है। जांच में यह भी पाया गया कि साहिल की गतिविधियाँ संदिग्ध थीं। वह काले और पीले रंग के कुर्ते पहनता था और उसके कलाई पर टैटू गुदे हुए थे। उसकी कमरे की स्थिति भी रहस्यमयी थी।

कमरे से मिले कई अहम सुबूत

पुलिस ने साहिल के कमरे की गहन तलाशी ली, जहां कुछ हैरान करने वाले सुबूत मिले। कमरे की दीवारों पर अजीब पेंटिंग्स उकेरी गई थीं और कई खाली बीयर की बोतलें पाई गईं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि साहिल के कमरे में हमेशा अंधेरा रहता था, जो उसकी रहन-सहन की अजीब आदतों को दर्शाता है। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने सौरभ के शव को खंडित कर इस कमरे में लाकर रखा था। इस कमरे को अब पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम ने वहां से कई अहम सुबूत भी इकट्ठे किए हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल