न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ हत्याकांड: जेल में नशे के लिए तड़प रहे मुस्कान-साहिल, सौरभ की हत्या से जुड़े बड़े खुलासे

मेरठ हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुस्कान और साहिल ने बेरहमी से सौरभ का कत्ल किया, और अब इस केस में साजिश और नशे से जुड़े बड़े राज सामने आ रहे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 8:02:38

मेरठ हत्याकांड: जेल में नशे के लिए तड़प रहे मुस्कान-साहिल, सौरभ की हत्या से जुड़े बड़े खुलासे

मेरठ हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सौरभ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल ने बेरहमी से सौरभ का कत्ल किया था, लेकिन अब इस केस में कुछ और नए मोड़ सामने आ रहे हैं। सौरभ के दोस्तों ने मुस्कान के आत्मसमर्पण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुस्कान के परिवार वालों ने पूरी साजिश के तहत उसका सरेंडर कराया था।

मुस्कान और साहिल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों को नशे की लत लग चुकी थी और जेल में उनके इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है। दोनों को नशा मुक्ति केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। जेल के अंदर दोनों को नशे का दौरा पड़ा और दोनों ने खूब हंगामा मचाया। उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

मुस्कान ने सौरभ को नशे का आदी बनाया था, और ये भी खुलासा हुआ है कि उसने ही सौरभ की हत्या की साजिश रची थी। इस बारे में सौरभ के परिवार और दोस्तों का कहना है कि मुस्कान ने सौरभ की फेसबुक प्रोफाइल को भी हिमाचल में घूमने के दौरान अपडेट किया था, और उसके दोस्तों के कमेंट्स का जवाब भी देती रही थी। यह एक और चौंकाने वाला तथ्य है, जो इस हत्याकांड को और भी रहस्यमय बना देता है।

सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल के पिता नीरज शुक्ला ने भी इस मामले में अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि साहिल ने जो किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्कान ने ही सौरभ को नशे का आदी बनाया और उसे मर्डर के लिए उकसाया।

यह हत्याकांड समाज में महिलाओं के प्रति एक खतरनाक मानसिकता को उजागर करता है। मेरठ की मुस्कान ने जिस बेरहमी से सौरभ का मर्डर किया, वह यह बताता है कि कोई भी इंसान कितनी निर्दयी हो सकता है। सौरभ की हत्या के बाद से इस केस में रोज नए राज खुल रहे हैं, और हर दिन इस हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है।

इस घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन दोनों की तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि इस तरह के अपराधों पर काबू पाया जा सके।

दिल दहलाने वाली है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट

मुस्कान और साहिल ने सौरभ के शरीर के 18 टुकड़े किए थे। दिल चीरा और फिर सिर धड़ से अलग कर दिया था। पोस्टमार्टम में पता चला कि सौरभ के शव की त्वचा पूरी तरह लटक चुकी थी और सारे दांत हिल रहे थे। दोनों हाथ कलाइयों से कटे हुए थे और शरीर को छोटा करने के लिए सौरभ के पैर पीछे की ओर मोड़ दिए गए थे। दिल पर चाकू के इतने गहरे वार किए गए थे कि वे अंदर तक चले गए थे।

कत्ल के बाद मनाई पार्टी, जमकर खेली होली

सौरभ का मर्डर करने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल चले गए और वहां के एक क्लब में दोनों ने पार्टी की। क्लब में मुस्कान के साथ साहिल ने डांस किया। मुस्कान ने साहिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया था और उसे सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी दी थी। इसका वीडियो वायरल है जिसमें वह साहिल को केक खिलाती नजर आ रही है। फिर कुछ दिन बाद होली थी और साहिल ने मुस्कान के साथ होली सेलिब्रेट किया था। दोनों ने एक साथ जमकर होली खोली थी।

पुलिस की जांच में नया मोड़: मुस्कान और साहिल की हिमाचल यात्रा पर खुलासा

सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल लगभग 10 दिनों तक शिमला, मनाली और कसोल में घूमते रहे और इस दौरान दोनों ने पूरी तरह से मस्ती की। एक कैब ड्राइवर के मुताबिक, हिमाचल टूर के दौरान साहिल रोज शराब पीता था और मुस्कान भी नशे का सेवन करती रही। मेरठ पुलिस अब इस हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें 12वीं पास सौरभ के लंदन जाने की योजना की भी जांच की जा रही है।

बड़ा खुलासा: मुस्कान के परिवार का भी हाथ?

इस हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि मुस्कान ने सबसे पहले अपनी मां को सौरभ की हत्या के बारे में बताया था, और अब यह सामने आया है कि वह मुस्कान की सौतेली मां है। सौरभ के परिवार का आरोप है कि इस हत्या में मुस्कान के परिवार वालों का भी हाथ है। उनका कहना है कि सौरभ के पैसे के लिए ही सभी ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया था।

इसके अलावा, यह भी खुलासा हुआ है कि सौरभ और मुस्कान की मुलाकात 13 साल की उम्र में हुई थी और शादी से पहले दोनों कई बार घर छोड़कर भाग चुके थे। तीसरी बार जब दोनों भागे तो उन्होंने कोर्ट में शादी की और फिर लौटे थे। यह खुलासा हत्या के कारणों और मुस्कान के परिवार की भूमिका को और स्पष्ट करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल