न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: बार-बार हो रही चोरी से तंग आकर घर में लगाया हिडन कैमरा — फुटेज ने खोला ऐसा राज कि उड़ गए होश!

मेरठ में एक घर में बार-बार हो रही चोरी से तंग आकर मालिक ने लगाया हिडन कैमरा, जिसमें बेटे के दोस्त की चोरी करते हुए तस्वीरें कैद हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 12:11:45

मेरठ: बार-बार हो रही चोरी से तंग आकर घर में लगाया हिडन कैमरा — फुटेज ने खोला ऐसा राज कि उड़ गए होश!

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान होकर मालिक ने हिडन कैमरा लगा दिया। जब फुटेज की जांच की गई तो जो सामने आया, वह किसी को भी हैरान कर सकता था — चोर कोई और नहीं बल्कि घर के बेटे का करीबी दोस्त निकला। द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी पूजा सक्सेना पत्नी संजीव सक्सेना ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर में तीन बार चोरी हो चुकी है। बार-बार चोरी की घटनाओं से तंग आकर उन्होंने चोरी वाले स्थान पर हिडन कैमरा लगा दिया।

कैमरे में जो चेहरा कैद हुआ वह स्पर्श (महिला का बेटा) का दोस्त लक्ष्य (निवासी माधवपुरम सेक्टर-1) था। सीसीटीवी फुटेज में लक्ष्य को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पूछताछ में लक्ष्य ने बताया कि वह बीते 5-6 महीनों से अक्सर घर आता-जाता था। एक दिन उसने स्पर्श की मां को बेडरूम में रखी सेफ से सामान निकालते हुए देख लिया। इसके बाद वह सुनियोजित तरीके से तब घर आता, जब माता-पिता काम पर जाते थे। स्पर्श को दुकान से कोई सामान लाने के बहाने बाहर भेजता और तब वह सेफ से कैश व गहने चुरा लेता था।

लक्ष्य ने स्वीकार किया कि पहली बार में उसने एक सोने का मंगलसूत्र और ₹40,000 नगद चुराए। दूसरी बार में एक सोने की अंगूठी और ₹30,000 लिए। तीसरी बार में एक सोने की चेन, पेंडेंट सेट और ₹30,000 चुराए।

दोस्त के साथ मिलकर बेचता था गहने

लक्ष्य ने अपने दोस्त शिवम बंसल के साथ मिलकर ये सभी गहने सर्राफा बाजार में गलवाकर प्रेम प्रकाश एंड नीरज संस, कागजी बाजार में बेच दिए। बुधवार को पुलिस ने सर्राफा दुकान पर भी छापेमारी की, जिसके दौरान व्यापारियों ने विरोध और हंगामा किया।
दोनों गिरफ्तार, सर्राफ भी फंसा

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्य और शिवम बंसल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं सर्राफ को भी नामजद कर लिया गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल