न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटाया, अपने उत्तराधिकारी पर किया बड़ा ऐलान

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, 47 दिन बाद ही उन्होंने बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बना दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 11:27:06

मायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटाया, अपने उत्तराधिकारी पर किया बड़ा ऐलान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में बड़ा निर्णय ले लिया। भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। यह भी कहा कि अब उनका करियर खराब हो गया है। अपने भाई आनंद कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय संयोजक भी बना दिया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद राम जी गौतम पर भी मायावती ने विश्वास जताते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद पर बैठा दिया है। अब पार्टी के दो नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे। मायावती ने इन दोनों नेशनल कोऑर्डिनेटर का काम भी विभाजित कर दिया है। इस मौके पर मायावती ने भी साफ कर दिया कि अब जब तक मैं जिंदा हूं, मैं ही पार्टी की उत्तराधिकारी हूं।

इससे पहले दिन में मायावती ने लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। हाल ही में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था।

बसपा की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद मायावती जी ने आज लखनऊ में बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी संगठन की विभिन्न स्तरों पर गतिविधियों व तैयारियों, कैडर के आधार पर सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत करने के लिए दिए गए पूर्व दिशा-निर्देशों की राज्यवार गहन समीक्षा की।’’

सख्त कार्रवाई से दिया संदेश

बसपा मुख्यालय पर रविवार को हुई बैठक में बसपा सुप्रीमो के तल्ख तेवर देखकर पदाधिकारियों के होश उड़ गए। कार्रवाई भी इतनी सख्त की है कि पदाधिकारियों को समझ आ गया कि पार्टी लाइन से हटकर कुछ भी किया तो संगठन में जगह नहीं बचेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया।

मायावती ने पिछले साल आनंद को बर्खास्त कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर से बहाल कर दिया और उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया। उन्होंने पिछले महीने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की थी। पूर्व राज्यसभा सांसद सिद्धार्थ को दक्षिणी राज्यों में पार्टी संचालन की देखरेख के लिए जिम्मेदार बीएसपी के मेरठ जिले के प्रभारी नितिन सिंह के साथ निष्कासित कर दिया गया था।

बयान में आगे कहा गया है कि, "माननीय कांशीराम जी ने कभी भी अपने रिश्तेदारों आदि को पार्टी में काम करने से मना नहीं किया था, बल्कि इस मामले में उन्होंने यह भी कहा कि वे भी अन्य लोगों की तरह पार्टी में काम करते हैं, लेकिन अगर इसकी आड़ में उन्होंने मेरे नाम का दुरुपयोग करके पार्टी और आंदोलन को नुकसान पहुंचाया, तो उसी दिन मैं उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित कर दूंगा, जिसके कई उदाहरण हैं और पंजाब के लोग इस मामले से अच्छी तरह वाकिफ हैं। और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए मैंने उनके ईमानदार और वफादार शिष्य और उत्तराधिकारी होने के नाते पार्टी और आंदोलन के हित में अशोक सिद्धार्थ, जो आकाश आनंद के ससुर भी हैं, को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी को दो धड़ों में बांटकर कमजोर करने का सबसे घिनौना काम किया है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और यह सब उनके बेटे की शादी में भी देखने को मिला।"

आकाश के ससुर को ठहराया जिम्मेदार

आकाश आनंद के पॉलिटिकल करियर को खराब करने के लिए मायावती ने आकाश के ससुर और अपने बहुत करीबी रहे अशोक सिद्धार्थ को ही जिम्मेदार माना। कहा कि अशोक सिद्धार्थ के चलते ही आकाश आनंद का करियर खराब हुआ है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ जो आकाश आनंद के ससुर भी हैं, उन्हें अब पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी से निकाल कर बाहर किया है। कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बताकर इसे कमजोर करने का घिनौना कार्य किया है। यह कतई भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। यह सब उनके लड़के की शादी में भी देखने को मिला है।

आकाश पर अशोक की बेटी का असर, नतीजा पॉजिटिव नहीं

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जहां तक इस मामले में आकाश आनंद का सवाल है तो सभी को मालूम है कि अशोक सिद्धार्थ की बेटी के साथ उनकी शादी हुई है। अब अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने के बाद उस लड़की पर अपने पिता का कितना प्रभाव पड़ता है और आकाश पर भी कितना प्रभाव पड़ता है, यह सब भी अब हमें काफी गंभीरता से देखना होगा। अभी तक बिल्कुल भी पॉजिटिव नहीं लग रहा है। ऐसे में पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदरियों से अलग कर दिया गया है, जिसके लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूरी तरह ससुर अशोक सिद्धार्थ ही जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आकाश आनंद के पॉलिटिकल करियर को भी खराब कर दिया है।

आनंद का बढ़ा कद

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के स्थान पर आनंद कुमार को पहले की तरह नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। कहा है कि अभी भी मेरे लखनऊ और बाहर दौरे के दौरान पार्टी के सभी कार्य आनंद ही करते हैं, जिसने अभी तक कभी भी किसी भी मामले में मुझे निराश नहीं किया है। इन्होंने पार्टी व मूवमेंट को अभी तक कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऐसी स्थिति में आनंद कुमार को फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही हूं। वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मेरी गैरहाजिरी में और मेरे दिशा निर्देशन में पार्टी का पूरा पेपर वर्क खासकर पार्टी का इनकम टैक्स और कोर्ट कचहरी से संबंधित काम देखेंगे। पूरे देश में चुनाव के दौरान मेरे चुनावी दौरे का भी प्रबंध देखते रहते हैं।

आखरी सांस तक मैं ही रहूंगी उत्तराधिकारी

मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं, मैंने खुद ही फैसला लिया है कि मेरे जीते जी, मेरी आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। इस फैसले का पार्टी के लोगों ने दिल से स्वागत किया। इसके साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने फिर उस बात को दोहराया कि मेरे लिए पार्टी व मूवमेंट पहले है, भाई-बहन व उनके बच्चे और अन्य रिश्तेदार सभी बाद में हैं। पार्टी के लोगों को विश्वास दिलाया कि जब तक मैं जिंदा रहूंगी तब तक मैं अपने आखिरी सांस तक पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ने का पूरा प्रयास करूंगी।

सपा पर साधा निशाना, कहा-बीजेपी को सिर्फ हरा सकती है बीएसपी

बसपा अध्यक्ष मायावती ने बैठक में समीक्षा के दौरान कमियों को दूर करके आगे के पार्टी कार्यक्रमों के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। अभी हाल ही में यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीएसपी की तरफ से कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बावजूद समाजवादी पार्टी की हुई जबरदस्त हार का भी उन्होंने उल्लेख किया। कहा कि अब इसके लिए सपा किसको जिम्मेदार ठहराएगी, क्योंकि पिछले उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए सपा ने बीएसपी को जिम्मेदार ठहराने का झूठा प्रचार किया था, जबकि कुल मिलाकर सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास