न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : कम दहेज़ मिला तो विवाहिता की हत्या कर सरयू नदी के पुल के नीचे दफनाया शव, बायां हाथ भी गायब

बहराइच के चौकसाहार गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जिसमें दहेज़ कम मिलने पर सरयू नदी के पुल के नीचे शव दफनाया गया हैं जिसका बायां हाथ भी गायब था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 5:28:31

उत्तरप्रदेश : कम दहेज़ मिला तो विवाहिता की हत्या कर सरयू नदी के पुल के नीचे दफनाया शव, बायां हाथ भी गायब

उत्तरप्रदेश के बहराइच के चौकसाहार गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जिसमें दहेज़ कम मिलने पर सरयू नदी के पुल के नीचे शव दफनाया गया हैं जिसका बायां हाथ भी गायब था। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसका बायां हाथ भी गायब था। बताया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद पुल के नीचे दफना दिया गया था। मिट्टी बहने के कारण वह ऊपर आ गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती देवी (19) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी तीरथ के पुत्र राम प्रकाश के साथ किया था। आरोप है कि पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था। जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता के पति, सास-ससुर व जेठानी दहेज में एक लाख रुपये की मांग किया करते थे। मांग न पूरी होने पर मार-पीट करते थे। तीन दिन पहले विवाहिता मायके आई थी। यहां उसकी जेठानी व सास पहुंचीं और फुसलाकर ससुराल ले जाने के लिए अपने साथ ले गईं। रास्ते से अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं पता चल सका। रविवार को विवाहिता का शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे सरयू नदी में बहता हुआ दिखा।

मृतका के पिता चेतराम ने बताया कि बेटी की शादी अभी चार माह पूर्व हुई थी। दो मई 2021 को शादी के बाद उसे हंसी खुशी विदा किया था। मगर नियत को कुछ और ही मंजूर था। पिता का कहना है कि अगर बेटी नहीं पसंद थी व और दहेज चाहिए था तो उसे तलाक देने का भी रास्ता था। लेकिन दहेज की बेदी पर उसकी बलि चढ़ा दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल दहला देने वाली वारदात क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात