न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में लूट की बड़ी वारदात, बुजुर्ग महिला और नौकरों को बंधक बनाया, 50 लाख के गहने और 7 लाख नकद लूटे

जयपुर में एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख के गहने और 7 लाख रुपए लूट ले गए। सुबह 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 1:57:54

जयपुर में लूट की बड़ी वारदात, बुजुर्ग महिला और नौकरों को बंधक बनाया, 50 लाख के गहने और 7 लाख नकद लूटे

जयपुर। जयपुर में एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख के गहने और 7 लाख रुपए लूट ले गए। सुबह 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। बुजुर्ग महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया- मोती डूंगरी थाना इलाके के सोनी अस्पताल के पास देवी नगर में रहने वाली मंजू कोठारी (75) के घर में वारदात हुई है। लूट की वारदात में 7 दिन पहले रखी एक नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है। उसने बाहर से दो लोगों को घर पर बुलाया।

आरोपी सावित्री ने रात करीब 11 बजे दरवाजा खोला। दो बदमाशों को घर में एंट्री दी। इस दौरान मंजू कोठारी और उनके दोनों नौकर अपने कमरों में थे। बदमाशों ने पहले दोनों नौकर फिर मंजू देवी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया। मंजू कोठारी के रूम की आलमारी को खोल कर बदमाशों ने 7 लाख रुपए नगद और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूटा।

रात करीब 11 बजे ये बदमाश घर में घुसे और 2 बजे घर से बाहर निकले। सावित्री वारदात के बाद इन दोनों बदमाशों के साथ एक कैब कर निकल गई।

जांच में सामने आया कि घायल मंजू कोठारी (75) के पति का साल 2007 में देहांत हो गया था। इनका ज्वेलरी का बिजनेस था। पति के देहांत के बाद से वह अपने नौकरों के साथ इस मकान पर रह रही थी। परिचित के कहने पर 7 दिन पहले उन्होंने नेपाली नौकरानी सावित्री को रखा था।

घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट, एडिशनल डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। डीसीपी ईस्ट ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कुछ टीमें बनाई हैं। जो टीम बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पीड़िता के साथ एक टीम विस्तार से बात कर रही हैं। सावित्री के संबंध में कई जानकारी पुलिस के हाथ लगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका