न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर के बाहरी इलाके में बड़ा सड़क हादसा, 13 मरे

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर के बाहरी इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसयूवी ने सड़क पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 1:13:30

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर के बाहरी इलाके में बड़ा सड़क हादसा, 13 मरे

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर के बाहरी इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसयूवी ने सड़क पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। यह हादसा नेशनल हाइवे 44 पर सुबह 7 बजकर 15 मिनट के आस-पास चिक्काबल्लापुरा पुलिस स्टेशन के सामने हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, घना कोहरा होने के कारण टाटा सूमो ड्राइवर सड़क किनारे कड़े टैंकर को देख नहीं पाया और उसमें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एसयूवी बागेपल्ली से चिक्कबाल्लापुर जा रही थी। तभी अचानक यह हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने हादसे पर क्या कहा?

मामले में पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुआ। एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी ड्राइवर ने नेशनल हाइवे-44 पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी, जिससे चार महिलाओं समेत 13 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे। मृतकों में कार ड्राइवर भी शामिल है। अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है।

एक परिवार के नहीं थे मृतक

उन्होंने बताया कि मृतक अनंतपुर के गोरंटला के रहने वाले थे और एक परिवार के नहीं थे। पुलिस अधीक्षक (चिक्कबाल्लापुर) डी एल नागेश ने मीडिया से कहा, ‘‘हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग गाड़ी में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार की सड़क पर खड़े एक टैंकर से टकरा गई।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती