महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें Scorpio-N को एक पहाड़ी इलाके में वाटर फॉल के नीचे खड़ा कर इसके सनरूफ और रूफ-माउंटेड स्पीकर्स से पानी लीक होने का मामला उजागर किया गया था। इस वीडियो में दिखा गया था कि वाटरफॉल के नीचे आते ही एसयूवी की छत, सनरूफ और रूफ-माउंटेड स्पीकर्स से तेजी से पानी कार के केबिन में गिरने लगा था। केबिन के भीतर पानी का फ्लो इतना ज्यादा था कि, थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो के भीतर ढ़ेर सारा पानी इकट्टा हो गया। Mahindra Scorpio-N में वाटर लीकेज के इस मामले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इंटरनेट पर तमाम लोगों ने इस एसयूवी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा दिए थें।
![उसी झरने के नीचे Scorpio-N को खड़ी कर Mahindra ने दिया करारा जवाब, वीडियो में देखें पूरा मामला mahindra scorpio n,mahindra scorpio n waterfall controversy,mahindra scorpio n video]()
अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उस मामले में अपना जवाब दिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक Twitter हैंडल से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कॉर्पियो-एन को उसी झरने के नीचे खड़ा कर पूरा घटनाक्रम फिर से दोहराया गया है, और बातें सामने आई हैं वो बेहद दिलचस्प है। इस वीडियो को साझा करते हुए कंपनी ने पोस्ट किया है कि, "महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की लाइफ में दूसरा दिन" (Just another day in the life of the All-New Scorpio-N।)
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को उसी वाटरफॉल के नीचे खड़ा कर इसके लीकेज की टेस्टिंग की है। दिलचसप बात ये है कि इस बार स्कॉर्पियो में कोई वाटर लीकेज देखने को नहीं मिल रहा है। महिंद्रा ने यह भी कहा है कि, ये वीडियो प्रोफेशनल के गाइडेंस में किया गया है और कंपनी ने दर्शकों से अपील किया है कि, वो इस तरह के स्टंट को न करें।
बता दें कि, महिंद्रा स्कॉर्पियो का टॉप वेरिएंट सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आता है। ये फीचर Scorpio-N के Z6, Z8 और Z8L वेरिएंट में मौजूद है. जिनकी कीमत 15.64 लाख रुपये से शुरू होकर 24.05 लाख रुपये (Ex-Showroom) तक जाती है। इस SUV में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कनेक्टेड-कार तकनीक के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, एक वायरलेस फोन चार्जर, 6-वे पावर्ड ड्राइवर की सीट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स उपलब्ध है।