न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र: दिसंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा - लोग घबराएं नहीं पर सावधानी बरतें

महाराष्‍ट्र में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दिसंबर में आ सकती है, लेकिन इसका असर कम रहने की संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि लोग घबराएं नहीं पर सावधानी बरतें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 6:16:40

महाराष्‍ट्र: दिसंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर,  स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा - लोग घबराएं नहीं पर सावधानी बरतें

महाराष्‍ट्र में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दिसंबर में आ सकती है, लेकिन इसका असर कम रहने की संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि लोग घबराएं नहीं पर सावधानी बरतें। उन्‍होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण की दर अधिक है और इसलिए यह लहर हल्की होने की उम्मीद है। इसी तरह विशेषज्ञों ने भी कहा है कि लहर समय-समय पर अपनी निश्चित फ्रीक्‍वेंसी में आती हैं। पहली वेव सितंबर 2020 में आई थी। दूसरी लहर अप्रैल 2021 में आई थी। अब तीसरी लहर दिसंबर में आने की आशंका है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में 80% से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने में टीकाकरण ने प्रमुख भूमिका निभाई है। यहां पहले की अपेक्षा संक्रमण कम है और मृत्यु दर शून्य के करीब है। उन्‍होंने कहा कि छात्रों और बच्चों में काफी इम्युनिटी एंटीबॉडी विकसित हो जाती है। हालांकि, दिसंबर में तीसरी लहर आने की उम्मीद है, जो टीकाकरण किया गया है। वह यह सुनिश्चित करेगा कि संक्रमण बहुत हल्का होगा और आईसीयू और ऑक्सीजन की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मृत्यु दर 2.12% के साथ देश में सबसे अधिक है। राज्य में फिलहाल 9,678 सक्रिय मामले हैं लेकिन रोजाना नए मामलों में काफी कमी आई है। टोपे ने यह भी कहा कि राज्य में टीकों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास टीकों का अधिशेष है। वर्तमान में हमारे पास 1.77 करोड़ टीके उपलब्ध हैं। कोविशील्ड स्टॉक 1.13 करोड़ और कोवैक्सिन 64 लाख है।

कोरोना मामलों को देखते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार की तैयारी पूरी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना को मात देने के लिए राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को डेढ़ गुना अपग्रेड किया है।

बता दें कि इस साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र में बड़ी संख्या संख्या में लोग इस महामारी की चपेट में आए थे। कुछ दिनों पहले एक्सपर्ट्स ने कहा था कि अगर कोविड -19 की तीसरी लहर महाराष्ट्र में आती है, तो 60 लाख तक केस आ सकते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि वो शहर के स्वास्थ्य ढांचे को तैयार रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर रहा है। खासकर बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर बीएमसी का ज्यादा ज़ोर है।

बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा था कि संभावित तीसरी लहर के लिए 30,000 बेड तैयार रखा जाएगा। उन्होंने ये भी कहा था कि चेंबूर और महालक्ष्मी में भी ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट लगाए जाएंगे, ताकि शहर में आवश्यक जीवन रक्षक गैस की कमी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?