न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब भगवा दुपट्टा पहन The Kashmir Files देखने पहुंची महिलाएं... थियेटर में हुआ विवाद

ताजा मामला महाराष्ट्र के नासिक का है जहां महिलाओं और थेयटर कर्मियों के बीच हंगामा हो गया। दरअसल, कुछ महिलाएं ग्रुप में फिल्म देखने आईं थीं। उन्होंने केसरिया दुपट्टा भी पहन रखी थी लेकिन महिलाओं को आरोप है कि थियेटर कर्मियों ने उन्हें दुपट्टा हटाने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 09:57:55

जब भगवा दुपट्टा पहन The Kashmir Files देखने पहुंची महिलाएं... थियेटर में हुआ विवाद

कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के मजबूरन पलायन के दंश और वहां उनपर हुए अत्याचार की पीड़ा पर आधारित विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पूरे देश में चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। लेकिन इस फिल्म को लेकर देश भर में बहस और हंगामा जारी है। एक ओर जहां इस फिल्म को लेकर अलग-अलग विचारधाराओं के बीच तीखी बहस चल रही है, वहीं अब भी इस फिल्म को लेकर थियेटर में दो गुटों के बीच हंगामा हो जाता है।

ताजा मामला महाराष्ट्र के नासिक का है जहां महिलाओं और थेयटर कर्मियों के बीच हंगामा हो गया। दरअसल, कुछ महिलाएं ग्रुप में फिल्म देखने आईं थीं। उन्होंने केसरिया दुपट्टा भी पहन रखी थी लेकिन महिलाओं को आरोप है कि थियेटर कर्मियों ने उन्हें दुपट्टा हटाने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा हो गया।

महिलाओं ने एएनआई को बताया कि सिनेमा हॉल में पहुंचने से पहले वहां के स्टाफ ने दुपट्टा हटाने के लिए कहा। दुपट्टे के साथ वे लोग सिनेमा के अंदर जाने नहीं देते थे। इसके बाद हंगामा हो गया।

एक महिला ने एएनआई से कहा, 'हम कुछ महिलाएं ग्रुप में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने पहुंचीं। हमारे पास कुछ और नहीं था तो हमलोगों ने अपनी पहचान के लिए केसरिया दुपट्टा पहनने का फैसला किया। इसके अलावा हमलोगों के पास कुछ नहीं था। लेकिन हमलोगों से दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद कहा कि जब तक दुपट्टा नहीं हटाएंगी तब तक सिनेमा हॉल के अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। इसी बात को लेकर बहस हो गई।'

पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान ने बताया कि सिनेमा हॉल में कुछ विवाद जरूर हुआ लेकिन अब सबकुछ शांतिपूर्ण है।

बता दे, फिल्म 1990 के दशक की उस सच्ची घटना पर आधारित है जब कश्मीर घाटी में आतंकवाद पनप गया था और घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों से इस्लाम अपनाने, घाटी छोड़ने या मरने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया गया था। अगले पांच-सात सालों तक घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ कई दिल को दहला देने वाली घटनाएं हुईं। यह फिल्म 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज