न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज ठाकरे बोले - जहां भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगी

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर घमासान के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, कई जगह पर मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें हिरासत में लिया गया है। मेरे पर सुबह से कई जगह से फोन आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 May 2022 2:07:45

राज ठाकरे बोले - जहां भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगी

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर घमासान के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, कई जगह पर मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें हिरासत में लिया गया है। मेरे पर सुबह से कई जगह से फोन आ रहे हैं। बता दे, महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर दोपहर तक प्रदेश में 250 से ज्यादा मनसे कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया गया है। मनसे प्रमुख ने कहा, जो लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा है। जो कानून का पालन करवाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि जहां मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगा। राज ठाकरे ने कहा, यह सामाजिक विषय है, यह धार्मिक नहीं है। अगर वे इसे धार्मिक रंग देते हैं, तो हम भी उसी अंदाज में जवाब देंगे।

राज ठाकरे ने कहा, मैं ये नहीं कर रहा हूं कि अजान मत करिए, मस्जिद में प्रार्थना मत करिए। मेरा विरोध बस इतना है कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मत कीजिए। राज ठाकरे ने कहा, मेरा विरोध सालभर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ है। कैसे मस्जिदों को लाउडस्पीकर के सालभर इस्तेमाल के लिए अनुमति दी जा सकती है।

राज ठाकरे ने कहा, मेरी बात को कई लोगों ने समझा है। कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान नहीं हुई है। जिन मस्जिदों ने मेरी बात को समझा है उनके प्रति आभार। उन्होंने बताया कि, महाराष्ट्र में करीब 90 प्रतिशत मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान नहीं हुई है।
मनसे प्रमुख ने कहा, यह एक दिन का मुद्दा नहीं है। मैं इसके लिए क्रेडिट नहीं लेना चाहता। इसमें सभी का सहयोग है। राज ठाकरे ने कहा, मुंबई में 1400 मस्जिदें हैं, 135 मस्जिदों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश तोड़कर लाउडस्पीकर से अजान चलाई गई। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि इन पर क्या कार्रवाई की गई? हमारी मांग सिर्फ सुबह की अजान के लिए नहीं है। जब तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतर जाते, यह अभियान जारी रहेगा।

राज ठाकरे ने कहा, मैं प्रार्थना के खिलाफ नहीं हूं। अजान के खिलाफ नहीं हूं। त्योहारों पर आप अनुमति के साथ लाउडस्पीकर चलाएं। लेकिन सालभर लाउडस्पीकर के हम खिलाफ हैं। राज ठाकरे ने कहा, हम राज्य में शांति चाहते हैं। हमारा कहना है साफ है कि मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकर हटाएं जाएं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज