न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में बेकाबू कोरोना, सामने आए 10000 से ज्यादा नए केस

मुंबई में कोरोना बेकाबू हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए हैं। ये पिछले दिन आए मामलों से 34% ज्यादा है। वहीं बीते 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 7:34:07

मुंबई में बेकाबू कोरोना, सामने आए 10000 से ज्यादा नए केस

मुंबई में कोरोना बेकाबू हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए हैं। ये पिछले दिन आए मामलों से 34% ज्यादा है। वहीं बीते 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है। आज मिले मरीजों के बाद शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 47,476 हो गई है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की सुनामी तक झेलने के लिए भी हम तैयार हैं। महामारी से लड़ाई में डेल्टा वेरिएंट के बाद अब ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रकोप फैल रहा है। हमारे अस्पताल और कोविड सेंटर्स पूरी तरह से तैयार रहे हैं। वैक्सीनेशन की दर भी अच्छी चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

किशोरी पेडनेकर ने अचानक बढ़ रहे मामलों पर कहा, 'हम विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। हमने जंबो क्वारंटीन सेंटर्स तैयार किए हैं। मुंबई और महाराष्ट्र कोरोना के प्रकोप को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, अगर सुनामी भी आ जाती है तो हमें तैयार रहना होगा।'

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुंबई में अस्पताल और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी। किशोरी पेडनेकर ने कहा, 'हमने पिछले समय में हुई गलतियों को ध्यान में रखकर तैयारी की है। अस्पतालों के बेड्स के अलावा करीब 30,000 बेड्स मौजूद हैं और ऑक्सीजन प्लांट्स भी काम कर रहे हैं। लोग भी मौजूद हैं। हम तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'

कब लगाया जाएगा मुंबई में लॉकडाउन?, इसके जवाब में मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर यहां कोविड​​-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज