न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : मां ने पकड़े पैर भाई ने हंसिया से काट दी बहन की गर्दन, कटे हुए सर के साथ ली सेल्फी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, के गोलेगांव इलाके में एक 19 साल की लड़की का उसके भाई ने ही सर कलम किया है। इतना ही नहीं भाई ने कटे हुए सर के साथ सेल्फी भी ली और उसे आंगन में उछाल दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 3:00:43

महाराष्ट्र : मां ने पकड़े पैर भाई ने हंसिया से काट दी बहन की गर्दन, कटे हुए सर के साथ ली सेल्फी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, के गोलेगांव इलाके में एक 19 साल की लड़की का उसके भाई ने ही सर कलम किया है। इतना ही नहीं भाई ने कटे हुए सर के साथ सेल्फी भी ली और उसे आंगन में उछाल दिया। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह कि इस हत्या में लड़की की मां भी शरीक रही। मां ने लड़की के पैर पकड़े और भाई ने सर कलम कर दिया। लड़की का जुर्म इतना था कि उसने प्रेम विवाह किया था। यह घटना रविवार की है। लड़की का नाम कीर्ति ठोरे और उम्र 19 साल थी। जून में उसने घर से भाग कर शादी की थी। कीर्ति के इस फ़ैसले से भाई और मां के मन में नाराजगी थी लेकिन यह नाराजगी इस हैवानियत और बेरहमी तक जाएगी, ऐसा शायद ही कीर्ति ने कभी सोचा होगा। इसलिए जब कीर्ति की मां और भाई उससे मिलने रविवार को आए तो उसे अंदाजा नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है। उसने अपने छोटे भाई और मां को घर पर बैठाया और चाय बनाने अंदर चली गई। इसके बाद उसके भाई और मां ने मौका देखते ही कीर्ति को पकड़ कर लिटा दिया। मां ने मजबूती से कीर्ति के पैर पकड़े और फिर भाई ने बहन का सर हंसिया से अलग कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मां और बेटे घटनास्थल से फरार हो गए।

खबर मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही वैजापुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और हत्या किए जाने की बात भी कबूल कर ली। आगे की जांच विरगांव पुलिस स्टेशन की पुलिस कर रही है।

आरोपियों ने पुलिस को यही बताया कि वे उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। हत्या किए जाने की बात कबूल करते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider

9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई