न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र चुनाव: आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान को पटोले का समर्थन, BJP की कड़ी प्रतिक्रिया

संविधान और आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान को लेकर एक बार फिर किरकिरी हो रही है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 10:39:23

महाराष्ट्र चुनाव: आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान को पटोले का समर्थन, BJP की कड़ी प्रतिक्रिया

संविधान और आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान को लेकर एक बार फिर किरकिरी हो रही है। दरअसल उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा वो दिन अब दूर नहीं जब आरक्षण खत्म हो जाएगा। दरअसल पटोले ने बीजेपी को आरक्षण खत्म करने वाली पार्टी बताया। पटोले ने लोकसभा में अध्यक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान को समर्थन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों मोदी सरकार सभी एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की बीच दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को स्वतंत्रता के बाद से ही संविधान और उसके निर्माता भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर से दूरी रही है। डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने दो बार हराया। उन्हें अपमानजनक तरीके से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की संवैधानिक प्रावधानों का पूरा पालन कांग्रेस ने कभी नहीं होने दिया।

कांग्रेस के कार्यकाल में ही भारत में दो संविधान लागू थे। मतलब कश्मीर के लिए अलग संविधान और बाकी भारत के लिए अलग संविधान लागू किया गया था। कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी पूरे भारत में एक ही संविधान लागू नहीं होने दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में ही दलितों पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हुईं। संविधान और डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के विषय को कांग्रेस हमेशा केवल चुनाव तक ही इस्तेमाल करती आई है। संविधान का जिक्र करके और समय आने पर संविधान खतरे में होने का नारा देकर कांग्रेस ने समय-समय पर सत्ता हासिल की, लेकिन संविधान का सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

संविधान और दलितों की तुलना में कांग्रेस को मुस्लिम समाज ज्यादा प्रिय रहा है। इसलिए भारत के संसाधनों पर मुस्लिम समाज का पहला अधिकार है, ऐसा बयान कांग्रेस के एक सर्वोच्च नेता ने दिया था। लोकसभा चुनाव के दौरान भारत की साधन संपत्ति का समान वितरण होना चाहिए, ऐसा बयान कांग्रेस के विदेश में रहने वाले नेता सैम पित्रोदा ने दिया था। इस बयान पर हंगामा मचने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने हमेशा बाबासाहेब द्वारा दिए गए आरक्षण के विरोध में भूमिका ली है। अब वही रुख लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान बचाने का नारा

2024 के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा 400 सीटों के साथ सत्ता में आई, तो संविधान बदला जाएगा और आरक्षण हटाया जाएगा, ऐसा झूठा नारा कांग्रेस ने दिया। यह अफवाह इतनी योजनाबद्ध तरीके से फैलाई गई कि यह सच लगने लगी। इसी नारे पर कांग्रेस को भरपूर वोट मिले, लेकिन फिर भी कांग्रेस 99 सीटों पर ही अटक गई और भारतीय जनता पार्टी 240 सीटें लेकर केंद्र में फिर से सत्ताधारी बन गई।

राहुल गांधी की भूमिका

चुनाव की हलचल खत्म होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का विदेश दौरा हुआ। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने घोषणा की कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। दुर्भाग्यवश, राहुल गांधी के प्रेम में पड़े भारतीय मीडिया ने इसका ज्यादा प्रचार नहीं किया। और कांग्रेस के नेताओं ने इस पर सीधी और स्पष्ट भूमिका नहीं ली।

पटोले ने राहुल गांधी की भूमिका को बताया सही

आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का बयान कुछ भी गलत नहीं है। इसमें कोई बुराई नहीं है, ऐसा बयान नाना पटोले ने दिया। देश में लागू आरक्षण को खत्म करने का कांग्रेस का स्पष्ट इरादा होने की बात नाना पटोले ने भी स्पष्ट की है। भाजपा ने रिकॉर्ड बहुमत होते हुए भी बाबासाहेब द्वारा दिए गए आरक्षण को कायम रखा। इसके ऊपर, नॉन क्रीमी लेयर की सीमा भी भाजपा ने हटाई। वंचित वर्ग को आरक्षण मिलना ही चाहिए, ऐसी ठोस भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने ली है।

कांग्रेस ने आरक्षण पर क्या किया?

कांग्रेस सरकार के समय में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए। राहुल गांधी की भूमिका को देखते हुए और नाना पटोले द्वारा उस भूमिका को दिए गए समर्थन को ध्यान में रखते हुए, अगर गलती से कांग्रेस सत्ता में आ गई तो एससी एसटी ओबीसी जैसे सभी समाजों का आरक्षण रद्द किए बिना नहीं रहेगा, ऐसे संकेत इस भूमिका से स्पष्ट हो रहे हैं। आरक्षण आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक है, ऐसी भूमिका संविधान के शिल्पकार डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर ने ली थी। लेकिन कांग्रेस द्वारा उस भूमिका का गला घोंटने की कोशिश की जा रही है।

लोगों का कड़ा रिएक्शन

कांग्रेस की बहुजन विरोधी और आरक्षण विरोधी भूमिका समय-समय पर स्पष्ट हुई है। राहुल गांधी और नाना पटोले की भूमिका इस विषय को लेकर लोग कई संदर्भ में देख रहे हैं। एससी एसटी ओबीसी समाज में इस भूमिका के कारण क्रोध की भावना भी उत्पन्न हुई है। ऐसे में आरक्षण विरोधी कांग्रेस की भूमिका का आगामी चुनाव जवाब देने का इशारा भी वंचित वर्ग को लेकर ही दिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई