न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन: Free Fire Game की लत ने बच्चे को मजबूर किया घर से भागने को, खुद के अपहरण की भी रची कहानी

घरवालों की डांट के डर ने उसे ऐसा करने को मजबूर किया और इतना ही नहीं बच्चे ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी तक रच डाली। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 4:40:08

उज्जैन: Free Fire Game की लत ने बच्चे को मजबूर किया घर से भागने को, खुद के अपहरण की भी रची कहानी

बच्चों में मोबाइल गेमिंग की लत दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। मोबाइल गेमिंग की लत से बच्चों के दिमाग पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चे कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से मोबाइल गेमिंग की लत की ऐसी घटना सामने आई है जिसने परिवार की नींद उड़ा दी। उज्जैन में 10वीं कक्षा का एक छात्र मोबाइल गेमिंग की लत के चलते घर छोड़ने पर मजबूर हो गया। घरवालों की डांट के डर ने उसे ऐसा करने को मजबूर किया और इतना ही नहीं बच्चे ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी तक रच डाली। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

दरअसल, 28 अक्टूबर की रात को दसवीं कक्षा का छात्र घर से गायब हो गया था। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बच्चा इंदौर के राजबाड़ा में कुछ लोगों को दिखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्चे को पकड़ लिया। पुलिस को देख बच्चे ने अपने अपहरण की कहानी रच दी। बच्चे ने बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे थे। मारपीट कर कार की डिक्की में डाल दिया था। जैसे-तैसे वह बचकर इंदौर पहुंचा। उसने उज्जैन के अपने घर का पता बताया। इंदौर पुलिस ने उज्जैन की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो उसकी बातें बार-बार बदली हुई लगी तो पुलिस ने बच्चे को भरोसे में लेकिन पूछा तो सच्चाई सामने आई।

बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलने की आदत है। उसने फ्री फायर गेम में डायमंड पैक्स खरीदने के लिए अपनी मां के अकाउंट से 1500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। ऑनलाइन ट्रांसफर का मैसेज मां के मोबाइल में आया तो वह घबरा गया। उसे लगा कि अब घरवाले उसे डांटेंगे। इसलिए वह घर कोचिंग जाते समय घर से भागकर इंदौर चला गया और खुद के अपहरण की कहानी बनाई। बच्चे ने अपहरण को सच साबित करने के लिए खुद को घायल भी किया और हाथ पर चोट के निशान लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी