न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: स्कूल की बस छूटी तो रोते हुए आया, घर के पीछे पेड़ से लटककर लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के बैतूल में स्कूल नहीं जा पाने के कारण 9वीं कक्षा का एक छात्र इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के आम दोष गांव की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 4:21:25

MP: स्कूल की बस छूटी तो रोते हुए आया, घर के पीछे पेड़ से लटककर लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के बैतूल में स्कूल नहीं जा पाने के कारण 9वीं कक्षा का एक छात्र इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के आम दोष गांव की है। छात्र का नाम राहुल। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राहुल सरदार आमडोह गांव से 6 किमी दूर चोपना के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ यात्री बस से स्कूल जाता था। सोमवार सुबह 10 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। स्टॉप पर पहुंचते ही बस आई, लेकिन बस भरी होने के कारण कंडक्टर ने स्कूली बच्चों को बैठाने से इनकार कर दिया। इसके चलते राहुल समेत अन्य बच्चे घर लौट गए।

बताया जा रहा है कि राहुल स्कूल मिस नहीं करना चाहता था। इसलिए घर पहुंचकर उसने मां से स्कूटी मांगी। मां ने चोपाना में बाजार का दिन होने की वजह से स्कूटी ले जाने से इनकार कर दिया। स्कूल नहीं पहुंच पाने से दुखी राहुल घर के पीछे की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह नजर नहीं आया तो मां उसे तलाशते हुए पीछे पहुंची, जहां वह पेड़ पर लटका हुआ था। राहुल के पिता मुंबई में कारपेंटरी का काम करते हैं। वे अभी मुंबई में ही हैं।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य का कहना है कि मृतक की मां ने बताया कि राहुल सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन उसकी बस छूट गई और वह गुस्से में घर आया थोड़ी देर बाद पेड़ पर लटका पाया गया।

डॉ अभिनव शुक्ला का कहना है कि फिलहाल राहुल की खुदकुशी का सही कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। आजकल डिप्रेशन के कारण कई छात्र एवं युवा आत्महत्या कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों की बढ़ रही एक्टिविटी बहुत हद तक इसके लिए जिम्मेदार है। परिवार को ऐसे में बच्चों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?