न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, महिला के सिर पर रुई की जगह कंडोम का रैपर लगा कर दी पट्टी

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वॉर्ड बॉय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लग गई। इस चोट की ड्रेसिंग करते वक्त वॉर्ड बॉय ने घाव पर रुई के स्थान पर कंडोम के पैकेट का रैपर रख दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Aug 2022 9:08:48

MP: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, महिला के सिर पर रुई की जगह कंडोम का रैपर लगा कर दी पट्टी

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वॉर्ड बॉय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लग गई। इस चोट की ड्रेसिंग करते वक्त वॉर्ड बॉय ने घाव पर रुई के स्थान पर कंडोम के पैकेट का रैपर रख दिया। इसकी जानकारी उस वक्त लगी जब जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के सिर की पट्टी खोली। इसकी खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने फिलहाल वॉर्ड बॉय को हटा दिया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मामला मुरैना जिले के पोरसा का है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 70 साल की रेशमा बाई के साथ घटी। वह धर्मगढ़ गांव की रहने वाली हैं। शुक्रवार रात घर में सोते वक्त दीवार की ईंट उनके सिर पर गई थी जिसकी वजह से सिर में गहरा घाव हो गया। खून निकलता देख परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां उनका चेकअप डॉ रविन्द्र राजपूत ने किया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद वार्ड बॉय अंतराम से कहा कि बुजुर्ग महिला को पट्टी बांध दे। हैरानी की बात है कि वॉर्ड बॉय अंतराम ने रेशमा बाई के सिर से निकल रहे खून को रोकने के लिए रुई या बैंडेज का इस्तेमाल नहीं किया। उसने कहीं से कंडोम के पैकेट का रैपर उठाया और घाव पर लगा दिया।

इसके बाद डॉक्टर ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग महिला का बेटा डॉक्टर के कहने पर उन्हें मुरैना जिला अस्पताल लेकर गया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने जैसे ही रेशम बाई की पट्टी खोली तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने कंडोम के पैकेट का रेपर हटाकर घाव की बेहतर तरीके से दोबारा ड्रेसिंग की और टांके लगा दिए। इसके बाद महिला से सिर से खून निकलना बंद हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि इस लापरवाही की वजह से घाव में इंफेक्शन भी हो सकता था। ये लापरवाही का बड़ा मामला है। डॉक्टरों ने इस लापरवाही की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सीएमएचओ डॉ। राकेश शर्मा ने का कहना है कि इस घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी इसका दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?