न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, दोस्तों से कहा - गर्लफ्रेंड की शादी मत होने देना, उसके बाप ने मुझे रेप में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी

मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रेम-प्रसंग में युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। युवक ने सुसाइड से पहले मोबाइल से वीडियो बनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 1:36:05

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, दोस्तों से कहा - गर्लफ्रेंड की शादी मत होने देना, उसके बाप ने मुझे रेप में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी

मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रेम-प्रसंग में युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। युवक ने सुसाइड से पहले मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता और उसके रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने युवक को रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने अपने दोस्तों से वीडियो में कहा कि उसके मरने के बाद गर्लफ्रेंड की शादी मत होने देना। वीडियो बनाने के बाद युवक ने इसे दोस्तों को भेजा और फंदे पर झूल गया।

घटना मंदसौर जिले के सांदलपुर गांव की है। जान गंवाने वाले सुनील पाटीदार का किसी दूसरे गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग था। घटना 25 अक्टूबर की है इसका वीडियो अब सामने आया है।

खेती करने वाले 23 साल के सुनील ने आखिरी समय में बनाए वीडियो में दोस्त नीलेश और राकेश से कहा कि मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। सुनील ने दोस्तों को आगाह करते हुए कहा कि वे भी ध्यान रखें, उन्हें भी किसी केस में फंसाया जा सकता है।

मृतक के परिजन ने बताया कि युवती के परिवार वालों ने सुनील के साथ पिछले साल 24 सितंबर को भी मारपीट की थी। इसके अगले दिन भानपुरा थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मारपीट की घटना के बाद सुनील ने जहर खा लिया था। परिजन को जानकारी मिली तो तत्काल उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उसकी जान बच पाई।

सुनील के घरवालों ने बताया कि 24 अक्टूबर को भी सुनील को युवती के परिजन ने पीटा था। इसके एक दिन बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

परिवार ने पुलिस पर लगाया सबूत मिटाने का आरोप

सुनील के चाचा भागचंद पाटीदार ने बताया कि सुनील ने सुसाइड से पहले दोस्तों को वीडियो भेजा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया था। मोबाइल में इस मामले से जुड़े और भी कई सबूत थे। उन्होंने बताया कि सुनील के मोबाइल में वीडियो और अन्य कॉल रिकॉर्डिंग जैसे कई सबूत थे, लेकिन पुलिस ने डेटा डिलीट कर दिया। वीडियो मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि सुनील के बड़े भाई अनिल का ससुराल भानपुरा के चचवाड़ा पठारी गांव में है। सुनील का अनिल के ससुराल आना-जाना था। तीन साल पहले उसे भाभी की रिश्तेदारी में एक युवती से प्यार हो गया था। तब से दोनों का मिलना-जुलना था।

भानपुरा थाना के TI कमलेश सिगार के मुताबिक सुसाइड के मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। जो भी सबूत सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?