Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश: मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें प्रयागराज महाकुंभ से आंध्र प्रदेश लौट रहे सात श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर में मौत हो गई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 1:45:46

मध्य प्रदेश: मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें प्रयागराज महाकुंभ से आंध्र प्रदेश लौट रहे सात श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर में मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में आंध्र प्रदेश के सात लोग अपनी जान गंवा बैठे, जो महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गलत दिशा से राजमार्ग पर आ रहा था, जिसके कारण यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई। बताया गया कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु मिनी बस में फंस गए। दुर्घटना के बाद, कलेक्टर और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक घटना स्थल की ओर रवाना हो गए, और राहत कार्य शुरू किया गया।
आगर उज्जैन मार्ग पर ट्रक-कार की भिड़ंत

आगर उज्जैन मार्ग पर मंगलवार तड़के एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना कृषि विज्ञान केंद्र के पास हुई, और भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन करीब 500 मीटर दूर खेत में गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ था। कार में सवार परिवार इंदौर इलाज के लिए जा रहा था। वे राजगढ़ जिले के जीरापुर से थे। आगर उज्जैन मार्ग पर कृषि विज्ञान केंद्र के पास उनकी कार का ट्रक से आमना-सामना हुआ। हादसे में कार सवार अरविंद (पिता एलम सिंह) और मंजू सोनी (पति कमलेश सोनी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कमलेश सोनी और शुभम सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, और फिर गंभीर चोटों के कारण उज्जैन रेफर किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology