न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर : पार्टी कर रहे 2 युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावरों ने दौड़ाकर मारा

इंदौर में दो युवकों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह दोनों युवक पार्टी कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने इन पर हमला कर दिया और चाकुओं से गोदकर इनकी हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 11:16:30

इंदौर : पार्टी कर रहे 2 युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावरों ने दौड़ाकर मारा

इंदौर में दो युवकों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह दोनों युवक पार्टी कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने इन पर हमला कर दिया और चाकुओं से गोदकर इनकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों युवकों की कुछ दिनों पहले उज्जैन के बदमाशों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे। इन पर हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के कई मामले दर्ज थे।

ASP शशिकांत कनकने के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोल बाग स्थित कालिंदी गोल्ड काॅलोनी के मेन रोड पर दो युवकों की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। इनकी पहचान अर्पित घाटे निवासी लवकुश विहार और गौरव मिश्रा निवासी गौरी नगर के रूप में हुई है। गौरव के पिता भोपाल में सशस्त्र बल में पदस्थ हैं। वहीं, अर्पित का परिवार मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला है। बाणगंगा TI राजेंद्र सोनी ने बताया कि करोल बाग के सामने एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां अर्पित घाटे का शव मिला। मौकेे पर ​​​​​​सर्चिंग की तो अर्पित की लाश से करीब 200 मीटर दूर दूसरे युवक की चप्पल मिली। वहां पर एक गाड़ी खड़ी थी। आसपास भी खून के निशान थे। पुलिस ने खून के निशानों के आधार पर पीछा करते हुए आगे बढ़ना शुरू किया तो दूसरी लाश भी मिल गई।

पुलिस ने आसपास के लोगों को शिनाख्त करवाई तो वहां के एक नाबालिग ने बताया कि यह गौरव मिश्रा है, जिसके पिता एसएएफ में पदस्थ हैं। पता करने पर उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। हत्या में अप्पू, माेगली, कान्हा और उज्जैन के बदमाश भूरा का नाम आ रहा है।

जिनके साथ पार्टी कर रहे थे उन्होंने ही उतारा मौत के घाट

खबर है कि दोनों मृतक आरोपियों के साथ ही करोल बाग के खाली मैदान में पार्टी करने के लिए बैठे थे। पार्टी के दौरान ही सबसे पहले आरोपियों ने गौरव मिश्रा पर चाकुओं से 10 से 15 वार किए। इस पर अर्पित मौका पाकर अपनी जान बचाने के लिए भागा तभी बदमाशों ने उसका पीछा किया। करीब 200 मीटर दूर दौड़ाकर उसे भी चाकुओं से गोद दिया। उस पर 10-15 वार किए जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गौरव के पेट पर चाकू के निशान मिले हैं। जबकि अर्पित के हाथ, गले और छाती में चाकू घोंपा गया है। पुलिस को मौके से एक बिना नंबर की स्कूटर भी मिली है। अर्पित पर अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, अड़ीबाजी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, गौरव भी आपराधिक प्रवृत्ति का था।

उज्जैन के बदमाशों के हुआ था झगड़ा

जिन दो युवकों की हत्या हुई है उनकी 15 दिन पहले उज्जैन के बदमाश भूरा अप्पू मोगली और कान्हा के साथ विवाद हुआ था। उस समय दोनों ने हीरानगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हालांकि पुलिस ने नॉर्मल धारा में केस दर्ज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?