न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी पैदा होने पर ताना मारता था पति, पत्नी ने मासूम को पिलाया जहर, खुद भी पीया

इंदौर के किशनगंज थाना इलाके से मां बेटी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां, मां ने पहले दुधमुंही बेटी को जहर दिया और फिर बाद में खुद भी पी लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 4:16:20

बेटी पैदा होने पर ताना मारता था पति, पत्नी ने मासूम को पिलाया जहर, खुद भी पीया

इंदौर के किशनगंज थाना इलाके से मां बेटी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां, मां ने पहले दुधमुंही बेटी को जहर दिया और फिर बाद में खुद भी पी लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने हाल ही में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद लड़की होने पर पति अक्सर उसे ताने देता रहता। इस वजह से उसने यह घातक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि महिला का नाम रजनी था। उसे पड़ोसी सुभाष से प्रेम हो गया। सुभाष मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले तक रजनी नाबालिग थी। उस दौरान वह अपनी नानी के घर खंडवा गई थी। वहां से वापस लौटते वह महू रेलवे स्टेशन तक पहुंची और रहस्य्मयी ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास ढूंढा और अपहरण का केस भी दर्ज कराया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। दरअसल, वह उसी वक्त सुभाष के साथ रहने लगी थी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

कुछ महीनों बाद जानकारी मिलने पर पुलिस और परिजनों को पता चला कि रजनी और सुभाष एक साथ किशनगंज इलाके में रह रहे हैं। वहां जाकर सभी को पता चला कि उन्होंने शादी कर ली है। उस दौरान रजनी गर्भवती भी थी। इसके बाद दोनों के परिवार भी इस रिश्ते को लेकर राजी हो गए। चार महीने पहले जब रजनी की डिलेवरी हुई तो बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म से सुभाष नाराज हो गया। अब वह अक्सर पत्नी रजनी को ताने मारने लगा। वह बेटी की परवरिश में भी सहयोग नहीं कर रहा था।

पुलिस की जांच में पता चला कि उसने रजनी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। इस पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खुद और अपनी बेटी को खत्म करने की ठान ली। उसने 7-8 नवंबर की रात पहले बेटी को जहर दिया, फिर खुद पी लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस की जांच में भी साबित हो गया कि सुभाष पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। सभी संबंधितों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति सुभाष के विरुद्ध आत्महत्या की दुष्प्रेरण की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी सुभाष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट