न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर: तीन मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग, 7 लोगों की जलकर मौत, 8 झुलसे

इंदौर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मर गए जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 May 2022 9:03:24

इंदौर: तीन मंजिला इमारत में  शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग, 7 लोगों की जलकर मौत, 8 झुलसे

इंदौर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मर गए जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मामला विजय नगर के स्वर्णबाग मोहल्ला का है। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में से सभी किराएदार थे।

आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आग लगने के कारणों के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। उधर, आग की सूचना के बाद आसपास के मौजूद घरों और बिल्डिंग से लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। हालांकि, आग से आसपास के घरों या फिर बिल्डिंग को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

वही फायर विभाग के अधिकारियों की माने तो शुरुआती जांच में बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगना पाया गया है। शॉर्ट सर्किट में आग के बाद नीचे खड़ी गाड़ियों में आग लगी जिसने विकराल रूप ले लिया और इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। रात में सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?