न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: इंदौर में भाजपा नेत्री के बेटे ने नशे में धुत होकर दौड़ाई कार, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

भाजपा की स्थानीय नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने मंगलवार आधी रात नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 10:33:18

MP News: इंदौर में भाजपा नेत्री के बेटे ने नशे में धुत होकर दौड़ाई कार, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

भाजपा की स्थानीय नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने मंगलवार आधी रात नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। उसने नशे में धुत होकर आजाद नगर में कार दौड़ाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। 25 से ज्यादा गाड़ियों से लोगों ने कार सवार का पीछा किया। इस दौरान वह अंधगति से कार दौड़ाते हुए लोगों को टक्कर मारता रहा। वह पकड़ में नहीं आया। घटना के बाद दर्जनों की संख्या में लोग रिपोर्ट लिखवाने आजाद नगर थाने पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार MP-09 CE-6481 का लोगों ने पीछा किया तो फैजान ने गति बढ़ाकर रास्ता रोक रहे पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बाइक, एक्टिवा, ऑटो सहित 25 से ज्यादा गाड़ियों से पीछा करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी कार को दौड़ाता रहा। इस दौरान कार के सामने जो भी आया आरोपी ने उसको टक्कर मारी। पुलिसकर्मी भी बाइक से पीछा करता रहा, लेकिन कार चालक खजराना चौराहे पर पहुंचा और फिर एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर भाग निकला। कार इशाक मो पटेल निवासी आजादनगर के नाम से रजिस्टर्ड है।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक फैजान ने जमकर नशा किया और कार दौड़ाने लगा। इस दौरान जो गाड़ी के सामने आया, उसने उसे टक्कर मारी। सनसनी फैलने से क्षेत्र में तनाव हो गया। लोग जमा हुए और फैजान की रिपोर्ट करने आजाद नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन पकड़ में नहीं आया।

एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि आजाद नगर क्षेत्र में फैजान पटेल नामक युवक ने सफेद रंग की कार को अंधगति से दौड़ाते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को टक्कर मारी है। उसने बंबई बाजार क्षेत्र में भी ऐसी ही हरकत की है। आरोपी के खिलाफ कायमी की गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज निकालकर जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी