न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर में नौकरी लगवाने के बहाने BA की छात्रा से रेप, सहेली बनाती रही वीडियो

ग्वालियर में बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर उसे आरोपी से मिलवाया था। आरोपी ने नौकरी लगवाने की बात कहते हुए कोल्ड ड्रिंक और चिप्स ऑफर किए। ड्रिंक पीते ही छात्रा बेहोश हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 2:57:27

ग्वालियर में नौकरी लगवाने के बहाने BA की छात्रा से रेप, सहेली बनाती रही वीडियो

ग्वालियर में बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर उसे आरोपी से मिलवाया था। आरोपी ने नौकरी लगवाने की बात कहते हुए कोल्ड ड्रिंक और चिप्स ऑफर किए। ड्रिंक पीते ही छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद छात्रा को दोनों कार से जड़ेरुआ बांध के पास ले गए। वहां आरोपी उससे रेप करता रहा और सहेली ने उसके फोटो और वीडियो बना लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उपनगर मुरार की सीपी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। 2 फरवरी को वह किसी काम से कोर्ट परिसर आई थी। यहां उसकी मुलाकात अपनी सहेली आयत खान निवासी चंडीगढ़ से हुई। छात्रा बीते एक साल से उसे जानती थी। छात्रा ने आयत से पार्ट टाइम जॉब की बात कही। आयत ने बताया कि उसके दोस्त बलराम गुर्जर पुत्र निहाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पारसेन की काफी जान-पहचान है। वह नौकरी लगवाने का काम करता है। अगले दिन यानी 3 फरवरी को आयत ने छात्रा को बलराम से मिलवाया और ये वारदात हुई। घटना के बाद आरोपी छात्रा को छह नंबर चौराहे पर छोड़कर भाग गए थे। आरोपियों ने किसी को नहीं बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण वह करीब महीनेभर तक डरी-सहमी रहते हुए चुप रही। आखिरकार मंगलवार शाम छात्रा ने हिम्मत करते हुए मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। मुरार TI शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी