न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में पिछले 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज, उज्जैन में प्रोफेसर के बाद पत्नी और दोस्त पॉजिटिव; इंदौर में 1 साल का बच्चा संक्रमित

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 1 साल का बच्चा संक्रमित आया है। उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 2:02:03

MP में पिछले 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज, उज्जैन में प्रोफेसर के बाद पत्नी और दोस्त पॉजिटिव; इंदौर में 1 साल का बच्चा संक्रमित

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 1 साल का बच्चा संक्रमित आया है। उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमित मिले प्रोफेसर की पत्नी और प्रोफेसर दोस्त भी पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर, अनूपपुर, रायसेन में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी दूसरे जिलों से हैं। प्रदेश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पर पहुंच गई है।

भोपाल में गुरुवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अरेरा कॉलोनी के एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित मिले। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों पुरुष हैं, जिनकी उम्र 90, 46 और 22 साल है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा साकेत नगर का एक 28 साल का युवक, खजुरी कलां की 60 साल की महिला समेत 2 अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर एसिम्प्टोमैटिक हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

इंदौर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। दिसंबर के 16 दिन में अब तक 99 पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को 4 मरीज ठीक होने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हुए। इंदौर में एक्टिव केस की संख्या 71 है। 30 नवंबर से दिसंबर में अब तक 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में 1 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। इन 15 बच्चों में से 10 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी दी जा चुकी है। बच्चे एसिम्प्टौमेटिक हैं।

मध्यप्रदेश में 29 दिन में 468 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 195 और इंदौर 171 शामिल हैं। भोपाल में अभी 65 एक्टिव केस हैं। इनमें 26 होम आइसोलेशन में और 39 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7.93 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.82 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10,529 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी