न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में फिर बढ़ने लगा कोरोना, इंदौर बना हॉटस्पॉट, पिछले दो दिनों में मिले 22 मरीज

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में यानी शनिवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को यह आंकड़ा 23 था। इंदौर में पिछले दो दिनों में 22 मरीज मिल चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 5:22:17

MP में फिर बढ़ने लगा कोरोना, इंदौर बना हॉटस्पॉट, पिछले दो दिनों में मिले 22 मरीज

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में यानी शनिवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को यह आंकड़ा 23 था। इंदौर में पिछले दो दिनों में 22 मरीज मिल चुके हैं। मध्यप्रदेश में लगे कोरोना के सभी प्रतिबंध सरकार ने 17 नवंबर को हटा दिए थे। इसके बाद से ही प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। 19 से 27 नवंबर के बीच सिर्फ एक बार संक्रमितों का आंकड़ा 9 पर रहा। बाकी दिनों में 11 से 23 तक आंकड़ा पहुंच गया। इंदौर हॉट स्पॉट बन रहा है। यहां 8 दिन में 55 नए केस सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 45 हैं। अब तक जो मरीज मिले हैं, उनमें ज्यादातर असिम्प्टोमैटिक हैं। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि बिना दोनों डोज लगे कोई भी कर्मचारी किसी भी ऑफिस, फैक्टरी, दुकान या शोरूम में काम करता मिला तो उसके मालिक पर कार्रवाई होगी। दुकान सील की जा सकती है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत छोटे शहरों में भी कोरोना असर दिखा रहा है। भोपाल में 6 और ग्वालियर में 1 पॉजिटिव केस मिला।

भोपाल में 9 दिन में एक मौत भी हुई

17 नवंबर से अब तक भोपाल में कोरोना के करीब 30 केस मिल चुके हैं। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी हैं। 27 नवंबर को भी करीब 5 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में एक केस सामने आया है। भोपाल में अब तक कोरोना से 1002 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस और विदेशों में मिले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह भी सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी संस्थान में कर्मचारी दूसरा डोज लगवा बिना काम करते पाए जाते हैं तो संस्थान के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में अभी 3.90 लाख लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है।

इन जिलों में भी कोरोना का असर

इंदौर और भोपाल में लगातार केस मिल रहे हैं। इसके अलावा रायसेन, शहडोल, बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद, बैतूल आदि जिलों में भी कोरोना का असर है। इससे चिंता बढ़ गई हैं। डॉक्टरों ने लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

प्रतिबंध हटने के बाद ऐसे बढ़े केस

17 नवंबर को कोरोना के सारे प्रतिबंध हटने के बाद केस में भी बढ़ोतरी हुई है।

तारीख - मरीज
17 नवंबर - 7
18 नवंबर - 6
19 नवंबर - 11
20 नवंबर - 17
21 नवंबर - 13
22 नवंबर - 12
23 नवंबर - 22
24 नवंबर - 14
25 नवंबर - 9
26 नवंबर - 23
27 नवंबर - 18

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 56 हजार से अधिक कोरोना के टेस्ट हुए। इनमें 18 पॉजिटिव मिलें। वहीं, 8 लोग स्वस्थ हुए। अभी प्रदेश में 122 केस एक्टिव है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 129 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 479 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10,528 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?